script

UP By Poll Result: यहां भाजपा प्रत्याशी की 25937 मतों से जीत तय, घोषणा का इंतजार

locationअलीगढ़Published: Oct 24, 2019 04:05:50 pm

Submitted by:

suchita mishra

-बहुजन समाज पार्टी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नम्बर पर
-भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा जीती है यह सीट

Rajkumar sahyogi

Rajkumar sahyogi

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने इगलास विधानसभा सीट फिर के जीत ली है। अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने 25937 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभय कुमार बंटी को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी को 75,124 वोट और बसपा प्रत्याशी को 48950 वोट मिले हैं। सबसे बुरी हार कांग्रेस की रही है। कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार को 9600 वोट मिले। हालांकि कांग्रेस तीसरे नम्बर पर है।
Counting
शुरू में आगे थी बसपा

इगलास सीट पर उपचुनाव 21 अक्टूबर, 2019 को हुआ था। मतगणना 24 अक्टूबर को धनीपुर मंडी में हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही। धनीपुर मंडी की ओर कोई वाहन नहीं आने दिया गया। शुरुआत में बसपा प्रत्याशी अभय कुमार ने बढ़त बनाई थी। इससे भाजपाई परेशान हो गए थे। जैसे-जैसे मतपेटियां खुलती गईं, भाजपा प्रत्याशी आगे निकलते गए। 11वें राउंड के बाद से ही भाजपा प्रत्याशी ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।
counting.jpg
31वें चक्र का परिणाम इस प्रकार रहा

अभय कुमार (बसपा)-2355

उमेश कुमार (कांग्रेस)-184

राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 1724

पुष्पेंद्र कुमार-58

मुकेश कुमार (लोकदल)-115

विकास कुमार-22

हरीश धनगर-23

नोटा – 43
कुल योग -4524

कुल मिले वोट

बसपा-47583

भाजपा-73203

ट्रेंडिंग वीडियो