scriptयोगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के इगलास में, 18 हजार लाभार्थी बुलाए गए, 1100 करोड़ की सौगात देंगे | UP CM Yogi adityanath pubkic meeting today in Iglas Aligarh latest new | Patrika News

योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के इगलास में, 18 हजार लाभार्थी बुलाए गए, 1100 करोड़ की सौगात देंगे

locationअलीगढ़Published: Sep 14, 2019 09:10:02 am

-अलीगढ़ जिले की इगलास विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव
-इससे पहले आ रहे हैं मुख्यमंत्री, 18 हजार लाभार्थी बुलाए गए
-17 विभागों की 352 शिला पट्टिकाएं अनावरण के लिए तैयार

आज सीएम योगी आदित्यनाथ को मिला ऐसा सिक्का, जो अयोध्या में राम मंदिर के सबूत को करेगा और पुख्ता

आज सीएम योगी आदित्यनाथ को मिला ऐसा सिक्का, जो अयोध्या में राम मंदिर के सबूत को करेगा और पुख्ता

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। विधानसभा उपचुनाव से पूर्व वे इगलास विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। स्थान है- लाल बहादुर इंटर कालेज मैदान, इगलास। समय है दोपहर 12 बजे। इस दौरान मुख्यमंत्री 1100 करोड़ की 352 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। माना जा रहा है कि यह विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ
ये है कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा होते हुए हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे आएंगे। सभास्थल लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के सामने के मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे। इसी मैदान पर वे अपराह्न दो बजे तक 1100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री एक घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
योगी आदित्यनाथ
समीक्षा होगी

मुख्यमंत्री ने सवा दो से पौने तीन बजे तक का समय आरक्षित रखा है। माना जा रहा है कि इस दौरान वे अलीगढ़ के विकास कार्यों की जानकारी करेंगे। इगलास विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। इसकी जानकारी भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ लाने के लिए दावेदार सक्रिय हैं। उनसे भी मुलाकात मुख्यमंत्री कर सकते हैं। यहां से वे तीन बजे फिरोजाबाद के टूंडला में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे।
योगी आदित्यनाथ
सुरक्षा का प्लान
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा रहेगी। सभास्थल को 16 खंडों में विभाजित किया गया है। 12 खंडों में 18 हजार लाभार्थी बैठेंगे। अन्य चार खंड मीडिया और विशिष्टजनों के लिए हैं। 35 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया।
352 शिलापट्टिकाएं

संभवतः इगलास में शिलान्यास और लोकार्पण का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। 352 शिला पट्टिकाएं बनवाई गई हैं। 17 विभागों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है।

योगी आदित्यनाथ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो