scriptप्रियंका गांधी को लेकर यूपी सरकार की इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा! | UP Minister swati singh big statement on Priyanka Gandhi latest news | Patrika News

प्रियंका गांधी को लेकर यूपी सरकार की इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा!

locationअलीगढ़Published: Mar 07, 2019 01:06:12 pm

Submitted by:

suchita mishra

कृषि राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने से लोकसभा चुनाव परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

minister

minister

अलीगढ़। यूपी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने बुधवार को प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने से लोकसभा चुनाव परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि प्रियंका इससे पहले भी राजनीति में सक्रिय रही हैं और अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार करती रही हैं। कृषि राज्य मंत्री स्वाति सिंह बुधवार को नवीन फल मंडी में आयोजित किसान उपहार वितरण समारोह में आयी थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।
सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष कर रहा राजनीति
पुलवामा विस्फोट के बाद विपक्षियों द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के मुद्दे पर एकमत होने के बजाय विपक्षी एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीति कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि यह पहले वाला भारत नहीं है। अब हम दुश्मन की चालों का मुंहतोड़ देने को तैयार हैं।
घबराकर एकजुट हो रहा विपक्ष
विपक्षी दलों के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के जन कल्याणकारी कार्यों से विपक्षी घबरा गए हैं और एकजुट हो रहे हैं। इसका भाजपा के चुनावी अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो