scriptWill the demands of the farmers be redressed | बेवजह बरसात से आखिर क्यों रोया किसान | Patrika News

बेवजह बरसात से आखिर क्यों रोया किसान

locationअलीगढ़Published: Apr 01, 2023 08:07:33 pm

Submitted by:

Khalik Ansari

Aligarh news:जिले में लगातार हो रही बेवजह बरसात की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है जिसकी वजह से किसानों को प्रशासन के आगे रोना पड़ रहा है।

aligarh
प्रशासन से अपनी समस्याओं रखते किसान
अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों द्वारा बेमौसम बारिश के चलते जिले में किसानों की ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को लेकर एक ज्ञापन शनिवार को तहसील खैर एसडीएम को सौंपा गया है। भारतीय किसान यूनियन गुट के पदाधिकारियों द्वारा ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को लेकर सोपे गए ज्ञापन में मांग की है कि ओलावृष्टि से जिले में बर्बाद हुई फसल का राजस्व टीम के द्वारा खेतों पर पहुंचकर किसानों की बर्बाद हुई फसल का मौका मुआयना किया जाए ओर सरकार से जल्द पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नोएडा अथॉरिटी के द्वारा किसानों से अधिग्रहण की गई जमीनों को बिना रेट बताएं कंपनी को दी जा रही हैं। जिन जमीनों का किसानों को रेट बताए जाने की भी मांग की है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.