scriptwoman-gave-birth-a-child-on-the-road-outside-the-hospital-for-not-givi | वाह रे सिस्टम: दर्द से तड़प रही थी गर्भवती मजदूर महिला, धरती के 'भगवान' को चाहिए थी रिश्वत, राहगीर महिलाएं बनी 'फरिश्ता' | Patrika News

वाह रे सिस्टम: दर्द से तड़प रही थी गर्भवती मजदूर महिला, धरती के 'भगवान' को चाहिए थी रिश्वत, राहगीर महिलाएं बनी 'फरिश्ता'

locationअलीगढ़Published: May 22, 2023 08:42:50 am

Submitted by:

Krishna Pandey

प्रसव पीड़ा काफी बढ़ी हुई थी। महिला की स्थिति देख बड़ी संख्या में राहगीर वहां जुट गए। कई महिलाएं पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आईं।

women_dilivery.jpg
कई महिलाएं पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आईं।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। मामला एक गर्भवती महिला से जुड़ा है। जहां पर एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला अपनी प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में थी और डिलीवरी के लिए अलीगढ़ की सीएचसी पहुंची थी। लेकिन उसके पास नर्स को देने के लिए एक हजार रुपये नहीं थे। ऐसे में नर्स व अन्य स्टॉफ ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया। बल्कि कह दिया कि मेडिकल कॉलेज जाओ।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.