अलीगढ़

महिला ने चार मासूम बच्चों को बंधक बनाकर जमकर धुना फिर प्राइवेट पार्ट में भर दी मिर्च, जानिए हैरान कर देने वाला मामला!

नातिन से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए महिला ने किया ये सुलूक।

अलीगढ़Jun 17, 2019 / 04:32 pm

suchita mishra

Demo Pic

अलीगढ़। नातिन से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक 55 वर्षीय महिला ने चार बच्चों के साथ कुछ ऐसा कृत्य किया जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। महिला ने चार बच्चों को पहले तो बंधक बनाकर जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद उनके प्राइवेट पार्ट में मिर्च भर दी। बच्चों की चीख पुकार सुनने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
ये है पूरा मामला
घटना खैर के एक इलाके की है। यहां कुछ मजदूरों के परिवार रहते हैं। पुलिस के मुताबिक सुबह कुछ बच्चे बाहर खेल रहे थे, इस दौरान चार बच्चों ने मिलकर नौ साल की लड़की से कुछ कह दिया, ये बात लड़की की दादी को बुरी लग गई। इसके बाद उसने उन बच्चों को बहलाकर बुलाया फिर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चारों बच्चों को बंधक बना लिया। पहले तो उन्हें जमकर पीटा, फिर लकड़ी से उनके प्राइवेट पार्ट में मिर्च भर दी। इससे बच्चे जोर जोर से चीखने लगे। सभी बच्चों की उम्र छह साल से नौ साल के बीच है। जिस समय ये घटना हुई उस समय महिला की बहू काम पर गई थी व बेटा मजदूरी करने गया था। महिला घर में अकेली थी। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं आए तो उनके परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। इस दौरान महिला के घर में शोर सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दस घंटे से बंधक बने बच्चों को छुड़ाया व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने महिला के खिलाफ मारपीट, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की नातिन मानसिक रूप से कमजोर है।
 

Home / Aligarh / महिला ने चार मासूम बच्चों को बंधक बनाकर जमकर धुना फिर प्राइवेट पार्ट में भर दी मिर्च, जानिए हैरान कर देने वाला मामला!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.