scriptYogi government will honor cricketer Rinku Singh | क्रिकेटर रिंकू सिंह को Yogi सरकार करेगी सम्मानित, अलीगढ़ जिला प्रशासन ने लगाई मुहर | Patrika News

क्रिकेटर रिंकू सिंह को Yogi सरकार करेगी सम्मानित, अलीगढ़ जिला प्रशासन ने लगाई मुहर

locationअलीगढ़Published: Oct 12, 2023 04:45:52 pm

Submitted by:

Upendra Singh

अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू ‌सिंह को योगी सरकार सम्मानति करेगी। संस्कृ‌ति निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से लखनऊ को गौरव सम्मान‌ दिया जाएगा।

rinku_singh.jpg
क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार करेगी सम्मानति।
कला-खेल, समाज कल्याण सहित अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सरकार उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान देगी। इसके लिए जिले के लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। इसी क्रम में क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान दिए जाने को लेकर अलीगढ़ प्रशासन ने मुहर लगाई है। जिला प्रशासन से प्रदेश सरकार ने जिले से सम्मान के लिए नाम मांगे थे। इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन ने क्रिकेटर रिंकू सिंह को चयनित कर उसका नाम भेजा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.