scriptगांधीजी ने शांति और मानवता के लिए अपना जीवन त्याग दिया : महेश पटेल | Alirajpur Gandhi and Shastri Jayanti | Patrika News

गांधीजी ने शांति और मानवता के लिए अपना जीवन त्याग दिया : महेश पटेल

locationअलीराजपुरPublished: Oct 03, 2019 06:08:06 pm

Alirajpur News : जिला कांग्रेस ने गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई, महात्मा गांधी के आदर्शों और सिद्धान्तों पर चलने का लिया संकल्प

गांधीजी ने शांति, मानवता और सद्भावना के लिए अपना जीवन त्याग दिया-महेश पटेल

गांधीजी ने शांति, मानवता और सद्भावना के लिए अपना जीवन त्याग दिया-महेश पटेल

आलीराजपुर. महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने शांति, मानवता और सद्भावना के लिए अपना जीवन तक त्याग दिया। उनके इस योगदान के लिए पूरा देश सदैव कृतज्ञ रहेगा। हम सबको गांधीजी और शास्त्रीजी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करना चाहिए। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्थानीय सिनेमा चौराहे पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच कही।
बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कांग्रेसी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर गांधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम जैसे भजन-कीर्तन गान भी किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए बापू के बताए सिद्धान्तों और आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने कहा, गांधीजी ने हमेशा सत्य, अहिंसा, मानवता और शांति के पथ पर चलकर देश की सेवा की है। गांधीजी के इस बलिदान को देशवासी कभी नहीं भूलेंगे। विधायक पटेल ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी गुलशन के दो ऐसे अनमोल फूल हैं जिसकी महक आज भी देशभर में है। सभा को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, प्रकाशचन्द्र जैन ने भी सम्बोधित कर गांधीजी और शास्त्रीजी को नमन कर उनके मार्गों पर चलने की बात कही।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सन्तोषीलाल जैन, अनिल थेपडिय़ा, यतींद्र सेठ भाटी, राजेंद्र टवली, डॉ. एएम शेख, भुरसिंह डावर, सुरेश सारड़ा, धनराज थेपडिय़ा, ईसामुददीन कांट्रेक्टर, खुर्शीद अली दिवान, नंदु सेठ पंचोली, अजहर चंदेरी, राजू बामनिया, कैलाश प्रजापति, मंसुर मंर्चेंट, राहुल परिहार, सोनू वर्मा, ईरशाद चंदेरी, जाहिद खान, धनराज राठौड़, अंकित माहेश्वरी, विक्की डुडवे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो