मथवाड़ उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षणकलेक्टर सुरभि गुप्ता ने सोंडवा क्षेत्र के मथवाड़ स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उक्त केन्द्र पर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधित एएनएम कुसुम बुन्देबडिया की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सोंडवा बीएमओ को शास्ति अधिरोपित करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने, बीपीएम की संविदा सेवा समाप्ति का प्रस्ताव तैयार करने एवं एमपीडब्ल्यू की संचय से दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उक्त केन्द्र के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने पाया कि उक्त केन्द्र पर साफ सफाई कई दिनों से नहीं की गई। केन्द्र पर संस्थागत प्रसव की प्रगति शून्य होने पर नाराजगी व्यक्त की। केन्द्र पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ संसाधनों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जाना पाया गया। साथ ही संबंधित केन्द्र की एएनएम द्वारा पूछे जाने पर गलत जानकारी देने पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान उक्त केन्द्र की स्थिति को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए उप स्वास्थ्य केन्द्र मथवाड़ के पास हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उक्त केन्द्र की व्यवस्थाओं में सुधार अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कराए जाने के निर्देश दिए। [typography_font:14pt;” >आलीराजपुर. कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने सोंडवा क्षेत्र के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उक्त केन्द्रों पर व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बखतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने होम डिलीवरी न होकर संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दवाओं की उपलब्धता कीस्थिति देखी। वैक्सीनेशन कोल्ड चैन व्यवस्था का जायजा लिया। प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं, संसाधनों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने निर्देश दिए कि उक्त केन्द्र के अंतर्गत समस्त ग्रामों की एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि होम डिलीवरी ना होकर संस्थागत प्रसव हो ताकि सुरक्षित प्रसव और माता और नवजात बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। संस्थागत और होम डिलीवरी के आंकड़े की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित एमपीडब्ल्यू और एएनएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने निर्देश दिए कि आगामी प्रसव तिथि पूर्व संबंधित गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जाकर संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उक्त केन्द्र पर हुए प्रसव पश्चात भर्ती महिला से चर्चा की तथा महिला के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। जिला चिकित्सालय आलीराजपुर का निरीक्षणकलेक्टर सुरभि गुप्ता ने गुरुवार शाम को औचक निरीक्षण पर जिला चिकित्सालय आलीराजपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने ट्रॉमा सेन्टर में नवनिर्मित तैयार हो रहे मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं और मशीनों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र उक्त ऑपरेशन थियेटर को पूर्ण करके प्रारंभ किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ऑपरेशन थियेटर संबंधित सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने के उन्होंने निर्देश दिए। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने मॉडयूलर प्रसूति कक्ष का निरीक्षण किया। उक्त मॉडयूलर प्रसूति कक्ष में की गई तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने उक्त व्यवस्थाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने संबंधित निर्देश दिए।