scriptआमखुट, सोरवा और छकतला में भराया भगोरिया, जमकर नाचे लोग | Bhagoriya hat in Aamkhut, sorva, Chaktala | Patrika News

आमखुट, सोरवा और छकतला में भराया भगोरिया, जमकर नाचे लोग

locationअलीराजपुरPublished: Mar 18, 2019 05:36:42 pm

क्षेत्रवासी दिखे आदिवासी लोक संस्कृति के रंग में, झूले चकरी का उठाया लुत्फ

Bhagoriya Hat

आमखुट, सोरवा और छकतला में भराया भगोरिया, जमकर नाचे लोग

छकतला/आलीराजपुर. आदिवासी लोक संस्कृति पर्व भगोरिया में रविवार को जमकर भीड़ उमड़ी। उल्लास के रंग में पूरा क्षेत्र रंगा हुआ था। कहीं पर भी पैर रखने की जगह नजर नहीं आ रही थी। युवक- युवती अपनी-अपनी टोली के साथ नाच-गा रहे थे । पूरा क्षेत्र अपनी मस्ती में मदहोश था।
रविवार को आमखुट, छकतला और सोरवा के हाटों में आदिवासियों की भारी भीड़ नजर आई। सोरवा और छकतला में भराए भगोरिया में गुजराती संस्कृति देखने को मिलती है, क्योंकि दोनों हंी क्षेत्र गुजरात के समीप स्थित हैं। आलीराजपुर से करीब 24 किमी दूर स्थित आमखुट में भी भगोरिया जमकर भराया। यहां आसपास के पहाड़ी क्षेत्र के निवासियों ने पहुंचकर भगोरिया का आनंद नाच-गाकर लिया।
गुजराती परंपराओं की झलक
जिले में आयोजित होने वाले भगोरिया हाटों में छकतला का भगोरिया भी सर्वाधिक मशहूर है। गुजरात राज्य की सीमा से सटे होने के कारण यहां आयोजित होने वाले भगोरिया में अंचल की ठेठ लोक संस्कृति के साथ ही गुजराती परंपराओं की झलक भी देखने को मिलती है। यहां के भगोरिया में अंचल के साथ गुजरात के नवालझा, रेणदा, कवाट सहित अन्य ग्रामों से भी बड़ी संख्या में आदिवासी यहां आते हैं। दोनों संस्कृतियों का मिलन होने पर इस भगोरिया में उल्लास व उमंग का अलग ही रंग देखने को मिला।
मांदल की थाप पर जमकर थिरके
दोपहर 12 बजे पश्चात जैसे-जैसे आदिवासियों की टोलियां भगोरिये की मस्ती में चुर होकर ढोल-मांदल व बासुंरी की धुन जगह-जगह थिरकने लगी, वैसे-वैसे भगोरिया का रंग परवान चढऩे लगा। ग्रामों से आई टोलियोंने प्रमुख स्थानों पर पांरपारिक आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, जिसे हजारों लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर निहारा। नृत्य के दौरान युवाओं ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर जमकर कुर्राटियां भी लगाई। उल्लेखनीय है कि भगोरिया में लगाई जाने वाली कुर्राटियां बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होती हैं। हाटों में आधुनिकता भी हावी होती नजर आ रही है, लेकिन आदिवासी लोग संस्कृति का रंग भी बरकरार रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। बड़ी संख्या में सैलानियों का भी जमावड़ा लगा।

Chaktala Nagar singh Chouhan

भगवा साफा बांधकर पूर्व विधायक ने निकाली गेर
ग्राम छकतला में भराए चौथे भगोरिया हाट में भाजपा व कांग्रेस के नेता अपनी टोली के साथ दिखाई दिए। वही नेताओं ने मांदल बजाकर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। भाजपा के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान अपनी टोली के साथ छकतला हाट में पहुंचे। आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल भी अपनी टोली के साथ हाट में पहुंचे। चौहान द्वारा निकाली गई गैर में कार्यकर्ताओं ने सिर पर भगवा साफा पहना हुआ था। चौहान ने मांदल भी बजाई, साथ ही टोली के साथ भगोरिया हाट में घूमते नजर आए। इसके पहले पूर्व विधायक चौहान सोरवा में भी भगोरिया देखने पहुंचे और ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को पर्व की बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो