scriptभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोबट मंडल की कार्यकारिणी घोषित | BJP Minority Front Jobat Board Executive Announces | Patrika News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोबट मंडल की कार्यकारिणी घोषित

locationअलीराजपुरPublished: Sep 03, 2018 06:08:14 pm

कार्यकारिणी का गठन कर उन्हें नियुक्ति-पत्र भी दिए

alirajpur

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जोबट मंडल की कार्यकारिणी घोषित

आलीराजपुर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष हाजी सनव्वर पटेल व जिला अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी के निर्देशानुसार मंडल जोबट की बैठक रखी गई, जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल थे। विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव थे। अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने प्रदेश में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया और संगठन को मजबूती प्रदान करने की सलाह दी। देवेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा जोबट मंडल के अल्पसंख्यको को विधायक माधोसिंह डावर द्वारा दिए गए लाभ से अवगत करवाते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही अल्पसंख्यकों के जनहित की योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को मिल रहा है, दोनों सरकारे बगैर भेदभाव से उत्तम कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जोबट मंडल की कार्यकारिणी का गठन कर उन्हें नियुक्ति-पत्र भी दिए गए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल जोबट का गठन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ,जिला संगठन मंत्री कमल नयन इंगले, विधायकद्वय नागरसिंह चौहान, माधोसिंह डावर की सहमति से तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सनवर पटेल की अनुशंसा पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी द्वारा किया गया।
कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जैनुद्दीन टेलर्स, मंडल उपाध्यक्ष अमजद खत्री, हातिम बोहरा, हाजी मम्मू खत्री, अश्फाक मकरानी, मण्डल महामंत्री फरीद खान, हारून लोहार, मंत्री हुसैन ईकबाल, हकीम दाऊदी, याकूब खत्री, वसीम राज मकरानी, अनवर शेख, सरफराज पठान, कोषाध्यक्ष शाहनवाज सैयद ,कार्यालय मंत्री बुरहान प्लाय वाला, सह-कार्यालय मंत्री अमन खान, मीडिया प्रभारी फिरोज शेख, सह-मीडिया प्रभारी इमरान रंगरेज, सोशल मीडिया प्रभारी वसीम मकरानी, सह-सोशल मीडिया प्रभारी फिरोज़ शेख को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य में मम्मू रंगरेज को लिया गया। इस दौरान सभी नव-नियुक्तपदाधिकारियों को बधाई दी गई।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा रशिदा शेख, मुबारिक खत्री, वरिष्ठ नेता ज़हूर अली मकरानी, जिला महामंत्री शब्बीर अली, युनूस लोहार, जिला उपाध्यक्ष अरशद आशु, सलीम कुरैशी, आशिकुद्दीन मकरानी, आम्बुआ से हमीद खान फैजान हुसैन पाकीजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार मोहम्मद जैनुद्दीन ने माना। उक्त जानकारी मोर्र्चा जिला मीडिया प्रभारी बिलाल खत्री ने दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो