scriptcelebration : भाजपाइयों ने जरूरतमंदों की सेवा कर मनाई खुशियां | BJP workers celebrated happiness by serving the needy | Patrika News

celebration : भाजपाइयों ने जरूरतमंदों की सेवा कर मनाई खुशियां

locationअलीराजपुरPublished: Apr 07, 2021 02:35:11 am

Submitted by:

tarunendra chauhan

भाजपा के स्थापना दिवस पर सेवा बस्ती में मास्क वितरण

BJP workers celebrate

BJP workers celebrate

आलीराजपुर. भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस मंगलवार को नगर मंडल द्वारा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर मनाया गया। इस दौरान पार्टी का ध्वजारोहण भी किया गया। इसके बाद आंबेडकर नगर स्थित सेवा बस्ती में बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया। वहीं वार्ड 5 के भाजपा पार्षद आनंद सोलंकी के जन्मदिन के चलते सेवा बस्ती मे केक भी काटा गया। इसके बाद कोरोना महामारी के प्रति लोग जागरूक हो इसके लिए बस्ती में घर-घर पहुंचकर मास्क का वितरण भी किया गया।

पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर है, उसका श्रेय हमारे पूर्वजों को जाता है, जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने में खून और पसीना बहाया। चौहान ने कहा कि चाहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय हो, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हो या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हो इन महापुरुषों के त्याग, समर्पण और बलिदान के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमारे वरिष्ठजनों ने समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना हमें सिखाया है। आज केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अंत्योदय की सेवा के उद्देश्य से विभिन्न योजना बनाकर उन्हें लाभ दिलवाने का काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने बताया कि जिले के सोंडवा, छकतला, सोरवा, आजादनगर, जोबट, खटटाली, कटठीवाड़ा, उदयगढ़ सहित अन्य मंडलों में पार्टी का स्थापना दिवस कोरोना महामारी के चलते शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। पार्टी के निर्देश अनुसार कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाया।

ये थे उपस्थित
नगर मंडल द्वारा किए गए ध्वजारोहण व चॉकलेट वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल,पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया, जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, महामंत्री गिरिराज मोदी, पार्षद आनन्द सोलंकी, महेश भिंडे, माधोसिंह कनेश, कांतिलाल राठौड़, एमएस पाकीजा, अभिषेक गेहलोत,राजू चौहान आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो