scriptखगोलीय घटनाएं, तारामंडल और विज्ञान का मैजिक देखा | children are gaining knowledge about universe by exhibition | Patrika News

खगोलीय घटनाएं, तारामंडल और विज्ञान का मैजिक देखा

locationअलीराजपुरPublished: Dec 07, 2017 05:31:27 pm

कलेक्टर के प्रयास से जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को सोंडवा विकासखंड में एक सप्ताह तक दिखाएंगे प्रदर्शनी

universe exhibition
आलीराजपुर. जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बसें स्कूलों के बच्चें विज्ञान के चमत्कार, खगोली घटनाएं, चलित तारा मंडल और विज्ञान के मनमोहन और चकित कर देने वाले मॉडलों के माध्यम से विज्ञान को जानेंगे। इसके लिए कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के विशेष प्रयासों से चिल्ड्रन साइंस सेन्टर इंदौर की एक टीम सोंडवा पहुंची है।
बुधवार को शासकीय मॉडल स्कूल सोंडवा में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण कार्यक्रम के तहत चलित विज्ञान प्रदर्शनी, चलित तारामंडल से खगोल विज्ञान की गतिविधि और विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित मैजिक ऑफ साइंस का अवलोकन कर जिले में इसके प्रसार हेतु शुभारंभ किया।
स्कूल परिसर में मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर मिश्रा ने कहा, व्यवहारिक जीवन में विज्ञान कैसे काम करता है। उक्तआयोजन के माध्यम से एडवांस विज्ञान की गतिविधियों को स्कूली बच्चे देख पाएंगे। मिश्रा ने स्कूली बच्चों से धैर्य के साथ उक्तसमस्त विज्ञान की गतिविधियों और मॉडलों को देखकर समझने का आह्वान किया। उन्होंने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य, बीईओ सहित अन्य स्कूल स्टॉफ को निर्देश दिए कि जहां भी उक्त विज्ञान प्रदर्शनी और बस पहुंचे बच्चों को आराम से सभी विज्ञान के मॉडल, चलित तारामंडल आदि दिखाए और समझाएं । उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि विज्ञान की निरसता की धारणा को तोड़कर विज्ञान के प्रयोगों को देखें। कलेक्टर मिश्रा ने चलित तारामंडल में खगोलीय घटनाओं, तारामंडल, चलित प्रदर्शनी में लगे मॉडलर्स आदि का अवलोकन किया। इसका उद्देश्य विज्ञान की नीरसता को ख़त्म करने के साथ साथ इसके प्रति बच्चों के रुझान को बढ़ाना भी है।
सोंडवा विकासखंड बीईओ रामानुज शर्मा ने बताया, उक्त चलित प्रदर्शनी, चलित तारामंडल आदि का सोंडवा विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर स्थित स्कूलों के बच्चों को एक सप्ताह तक अवलोकन कराया जाएगा। साथ ही शिक्षकों को भी उक्त मॉडलों के माध्यम से परिचित कराया जाएगा। इसके बाद जिले के विभिन्न स्कूलों में यह प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो