scriptअधिकारी-कर्मचारियों ने पाले से प्रभावित फसलों का लिया जायजा | Crop-affected crops are being taken by officers and staff | Patrika News

अधिकारी-कर्मचारियों ने पाले से प्रभावित फसलों का लिया जायजा

locationअलीराजपुरPublished: Jan 04, 2019 11:36:24 pm

कृषक भाइयों को पाले और कडाके की ठंड से फसलों को बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों और उपायों के बारे में जानकारी दे रहे

aa

अधिकारी-कर्मचारियों ने पाले से प्रभावित फसलों का लिया जायजा

आलीराजपुर. कलेक्टर शमीमउद्दीन ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के समस्त अमले को जिले में शीतलहर ठंड के मद्देनजर फसलों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के डीडीए सहित मैदानी स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिले में विभिन्न विकासखंडों के ग्रामों में पहुंचकर रबी सीजन में लगाई जाने वाली खड़ी फसलों का जायजा लिया। उक्त जायजे के तहत शीत लहर और कडाके की ठंड से फसलों को कोई नुकसान तो नहीं पहुंच रहा है। उक्त संबंध में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि केसी वास्कले ने बताया कृषि विभाग के अमले द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर फील्ड निरीक्षण किया, जिसमें निरीक्षण के दौरान कही भी रबी सीजन की गेहूं,, चना तथा मक्का की फसलों पर सर्दी और कडाके की ठंड तथा शीतलहर का असर नजर नहीं आया। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले ने किसानों को पाला और सर्दी से निपटने के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में जानकारी भी दी। सहायक संचालक उद्यानिकी बीएस चौहान ने बताया की विभाग के मैदानी अमले द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर उद्यानिकी फसलों से जुडे बगीचे, सब्जी की फसलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कही भी कडाके की ठंड से फसलों पर कही कोई असर नजर नहीं आया है। उन्होंने बताया, हम लगातार कृषक भाइयों को पाले और कडाके की ठंड से फसलों को बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों और उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
जिला अस्पताल की रसोई वितरण का निरीक्षण
आलीराजपुर. कलेक्टर शमीमउद्दीन के दिशा निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्रसिंह सोलंकी एवं तहसीलदार तिलवारे ने जिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके अटेंडर हेतु प्रदाय किए जाने वाले भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन निर्माण कक्ष की सफाई व्यवस्था, पेयजल, भोजन निर्माण सामग्री, कीचन की सफाई व्यवस्था सहित मरीजों की डाइट अनुसार भोजन, चाय नाश्ता आदि के बनाने की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए मरीजों को प्रदाय की जाने वाले भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कीचन कक्ष की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्तकिया। प्रसूता महिलाओं को मिलने वाले लड्डू के वितरण की स्थिति का भी निरीक्षण किया। वार्ड वार वितरण होने वाले भोजन के रिकॉर्ड की भी जांच की गई। निर्धारित मीनू अनुसार भोजन बनाने एवंं वितरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. के.सी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. आर. मंडल सहित अन्य चिकित्सकगण एवं स्टीवर्ड सहित अन्य अस्पताल स्टॉफ उपस्थित था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो