script‘डॉ. आंबेडकर ने समानता के साथ दिया जीवन जीने का अधिकार’ | Dr Aambedkar Gave 'Right to live life with equality' | Patrika News

‘डॉ. आंबेडकर ने समानता के साथ दिया जीवन जीने का अधिकार’

locationअलीराजपुरPublished: Apr 15, 2019 05:39:18 pm

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया याद

Alirajpur

‘डॉ. आंबेडकर ने समानता के साथ दिया जीवन जीने का अधिकार’

आलीराजपुर. बाबा साहब ने हमें जो संविधान दिया है, उस पर चलकर आज हम सभी मिलकर एकता और समरसता के साथ राष्ट्र के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हंै। समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार बाबा साहब की ही देन है, बाबा साहब की यही सोच थी कि सभी में समरसता का भाव जगे और सब मिल-जुलकर रहें। आज हमें उनके सपने को साकार करने का संकल्प लेना है। यह बात आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने रविवार को आंबेडकर नगर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर माल्र्यापण करने के बाद उपस्थित समाजजन के बीच कही। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह भी मौजूद थे।
इस अवसर पर नागरसिंह चौहान ने पूजन करके डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने कहा, डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें शिक्षित, संगठित और संघर्ष करने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने हमें मेहनत करके आगे बढऩे की शिक्षा दी। उन्होंने उपस्थित बच्चों से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढऩे का अह्वान किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा, पार्षद कांतिलाल राठौड़, रितेश डावर, आनंद सोलंकी, माधु सुरभान, युवा मोर्चा के रिंकेश तंवर, प्रतापसिंह सिसौदिया, दशरथसिंह चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस ने मनाई संविधान निर्माता की जयंती
आलीराजपुर. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर आंबेडकर नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर गरीब बच्चों को मिठाई बांटी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा, संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर ने संविधान द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था देकर देश के नागरिकों को समान अवसर एवं समान अधिकार प्रदान किए। देश उनके द्वारा लिखे गए संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में विधायक मुकेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमसेठ राठौर, वरिष्ठ नेता यतेंद्र भाटी, खुर्शीद अली दीवान, राजेंद्र टवली, डॉ. शेख, भूरसिंह डावर, अनिल थेपडिय़ा, सुनिल डुडवा, लक्की डुडवा, गजेंद्र सोलंकी, सुरेश सारड़ा, राजु बामनिया, आशिक मंसूरी, नन्नू पंचोली, इरफान मंसूरी, मंसूर मर्चेंट, तरुण मंडलोई, धनराज राठौड़ व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर डॉ. आंबेडकर को याद किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो