scriptघर पर रहकर लिया प्रभु भक्ति का आनंद | Enjoyed Lord's devotion at home | Patrika News

घर पर रहकर लिया प्रभु भक्ति का आनंद

locationअलीराजपुरPublished: May 28, 2020 11:26:45 pm

Submitted by:

kashiram jatav

कोरोना से सुरक्षा के लिए भजन का सहारा, प्रतियोगिता आयोजित

घर पर रहकर लिया प्रभु भक्ति का आनंद

घर पर रहकर लिया प्रभु भक्ति का आनंद

आलीराजपुर. कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉक डाउन के चलते जहां एक और मंदिर बंद हंै। वहीं कोरोना से निपटने के लिए नगर के पंचेश्वर महादेव मंदिर शाही सवारी महिला मंडल के तत्वावधान में प्रभु भक्ति के साथ कोरोना महामारी के शीघ्र समाप्त होने व देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना के साथ भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लॉकडाउन में घर पर रहते हुए महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुति के माध्यम से प्रतियोगिता को सफल बनाया।
इन्हें किया सम्मानित
प्रतियोगिता में प्रथम शगुन कोठारी, द्वितीय पुष्पलता शाह, तृतीय कीर्ति राठौड़, तृतीय सोनू शर्मा, सांत्वना में ज्योति जोशी, संगीता चौहान, राधिका सोनी, साधना सोमानी, प्रीती मंत्री, किशोरी शाह, पूर्णिमा जोशी, हर्षा सराफ, मयूरी गुप्ता को प्रतीक चिह्न भेंट स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष पटेल ने प्रतियोगीता में भाग लेने वाली मातृ शक्ति को बधाई देते हुए कहा किर नगर की समस्त महिला मंडलों द्वारा अगर घर पर रहते हुए प्रभु भक्ति के साथ प्रतियोगिताएं होती है तो पुरस्कार वितरण करने के लिए नगरपालिका से संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक सुनीता गोराना व सोनू जैन थे। संचालक पूर्णिमा व्यास ने किया। आभार समस्त शाही सवारी महिला मंडल ने माना।
पुरस्कार देकर किया सम्मानित
प्रतियोगिता में १३ सदस्यों ने भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला मंडल ने सोशल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग करते हुए समय के अंतराल में पहुंच कर पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार के रूप में भगवान का सिंहासन, दीपक, पूजन थाली, कलश भेंट स्वरूप दिया गया। कोरोना महामारी के चलते नपा अध्यक्ष पटेल ने घर पर मास्क बना कर नगरपालिका में जमा करवाने और मास्क निर्माताओं द्वारा खुद के खाते में राशि जमा होने की जानकारी भी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो