scriptसूर्य नमस्कार में योग की मुद्राओं का प्रदर्शन | Exhibit of yoga postures in Surya Namaskar | Patrika News

सूर्य नमस्कार में योग की मुद्राओं का प्रदर्शन

locationअलीराजपुरPublished: Jan 13, 2019 01:07:51 am

मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन रेडियों के माध्यम से प्रसारित हुआ

aa

सूर्य नमस्कार में योग की मुद्राओं का प्रदर्शन

आलीराजपुर. स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाकर सूर्य नमस्कार का आयोजन स्थानीय खेल परिसर पर आयोजित हुआ। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल कलेक्टर शमीमउद्दीन तथा जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी ने किया। तत्पश्चात रेडियो के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के शिकांगों में दिए गए भाषण को सुना गया। इसके बाद म.प्र. गान का आयोजन हुआ।
तत्पश्चात युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन रेडियों के माध्यम से प्रसारित हुआ जिसे सभी ने सुना। इसके बाद सूर्य नमस्कार के तहत योग की विभिन्न मुद्राओं को सामूहिक रूप से किया गया। युवा दिवस के आयोजन में एएसपी सीमा अलावा, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्रसिंह सोलंकी सहित बडी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिकगण, मीडियाजन, बडी संख्या में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थीगण आदि उपस्थित हुए और सूर्य नमस्कार के तहत योग की विभिन्न मुद्राओं को किया। इस अवसर पर मंच के माध्यम से स्कूली छात्राओं ने योग की विभिन्न मुद्राओं के अभ्यास करके बताए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन पर तथा युवा दिवस के उक्त आयोजन के तहत सूर्य नमस्कार तथा योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। अंत में आभार जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी ने माना।
स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार शनिवार को खेल परिसर मैदान में जिला प्रशासन के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस एवं अन्य छात्र छात्राओं के साथ संस्था प्रमुख डॉ. अल्पना बारिया, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसएल देवड़ा सहित समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित होकर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।
विवेकानंद विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया
दशहरा मैदान स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। संस्था प्राचार्य समीर कुलकर्णी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र के बारे बताया। मुख्य अतिथि प्रियंका जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के खेल अध्यापक दिनेश खराड़ी ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार कराते हुए सूर्य देवता को अलग-अलग नामों से उच्चारित किया। इसके पश्चात् संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए विद्यालय के संपूर्ण परिसर की सफाई में अपना योगदान दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो