अलीराजपुर

महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल

सहयोग कॉलोनी में मना फाग उत्सव

अलीराजपुरMar 18, 2019 / 05:49 pm

राजेश मिश्रा

महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल

आलीराजपुर. स्थानीय सहयोग कालोनी की महिला मंडल द्वारा रविवार को एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। भगवान कृष्ण और राधा रूपी बालिकाओं द्वारा फाग के गीतों पर नृत्य करते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाग उत्सव की बधाई दी। इस दौरान महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। इस पर उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को रंगमय बना दिया। बालिका तनिष्का पंवार व विवान गुप्ता, जहां कृष्ण बनकर नृत्य कर रही थी, वहीं कृतिका जोशी, सृजति पंचोली, आर्या, श्रेष्ठा चौहान, अश्लेषा गुप्ता, गार्गी शर्मा और अल्पी गुप्ता राधा रूप में नृत्य कर मनमोह रही थी। महिलाओं ने भी एक से बढक़र एक फाग गीतों व सुदंर नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। उत्सव के दौरान बाल कृष्ण की प्रतिमा का आकर्षक शृंगार कर रंगोली बनाई गई। महिलाओं द्वारा भगवान की प्रतिमा पर गुलाल लगाकर परिवार और देश में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रंगों की होली के साथ पुष्पों की होली खेली गई। इस दौरान महिला मंडल की सुमन पंचोली, प्रतिभा पंचोली, मधु शर्मा, अनीता शर्मा, सुनीता गुप्ता, रानी सेन, गीता चौहान, सुनीता कसेरा, कीर्ति गुप्ता, जूली गुप्ता, रेखा गुप्ता, मंजू गुप्ता, मेघा तिवारी आदि मौजूद थीं।
खट्टाली से 20 को निकलेगी रंगारंग फाग यात्रा
बड़ीखट्टाली . ग्राम बड़ी खट्टाली के चारभुजा धाम से गढ़बोर राजस्थान के चारभुजाधाम तक की फाग यात्रा बुधवार को होलिका दहन के पश्चात चारभुजा मंदिर प्रांगण से निकलेगी। यात्रा का यह लगातार 19वां वर्ष है। चारभुजा महोत्सव समिति, हरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा का पहला पड़ाव मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर होगा, जहां फाग उत्सव खेला जाएगा। दोपहर में यात्रा निकल कर सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी, जहां रंगारंग फाग के साथ रात्रि में भजन संध्या होगी।

फागोत्सव में भजन गाकर एक-दूसरे को लगाया गुलाल
चंद्रशेखर आजादनगर. जय माता दी महिला मंडल एवं गायत्री परिवार महिला मंडल ने साईं मंदिर परिसर में फागोत्सव का आयोजन किया। उत्सव में भगवान के भजन गाए। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर आने वाले पर्व की बधाई दी। महिलाओं ने पर्यावरण संतुलन के लिए चर्चा करते हुए होलिका दहन में कंडों का उपयोग करने का निर्णय लिया। फ ाग उत्सव में नेहा शाह, निर्मला डावर, सुधा शर्मा, शिवानी पाठक, सीमा डावर, सुनीता सोनी सहित समस्त मंडल की महिलाएं उपस्थित थी।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.