scriptगर्मी की दस्तक, ठंड का असर कम | Heat knock, reduce the effect of cold | Patrika News

गर्मी की दस्तक, ठंड का असर कम

locationअलीराजपुरPublished: Feb 19, 2020 12:30:42 am

Submitted by:

kashiram jatav

खूब बिक रही मौसंबी

गर्मी की दस्तक, ठंड का असर कम

गर्मी की दस्तक, ठंड का असर कम

आलीराजपुर. शहर में पिछले तीन दिनों से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। ऐसा लगने लगा है जैसे ठंड का मौसम खत्म होकर गर्मी का मौसम शुरू हो गया हो। हालांकि रात्रि को हल्की ठंड जरूर लग रही हैख् लेेकिन सुबह से शाम तक गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। इसके चलते बाजार मे फल फ्रूट, आइसस्क्रीम, कुल्फी की दुकानों पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
बाजार में मौसंबी की बिक्री ज्यादा हो रही है। लोग मोसंबी खरीदते दिखाई दे रहे हंै। सोमवार को हाट बाजार में बाहर से आए व्यापारियों ने बस स्टैंड, सिनेमा चौराहे पर दुकान लगाई। जहां पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। मंगलवार को भी लोग मोसंबी खरीदते हुए दिखाई दिए। वर्तमान में जहां एक और दिन में तापमान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं रातें अभी भी ठंडी है और लोगों को रात्रि में ठंड से बचाव के साधन भी उपयोग में लेने पड़ रहे हैं।
गर्मी आते ही फलों का आया मौसम
फरवरी माह के मध्य में नगर एवं आसपास के क्षेत्र में गर्मी का प्रभाव दिखने लगा है। आमजन दिन में जहां गर्मी के कपड़े पहनकर घूमते हैं। वहीं शाम होने पर ऊनी कपड़ों का उपयोग भी कर रहे हैं। गर्मी के आते ही फलों की दुकानों पर फल एवं ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। आइस्क्रीम खाने के शौकीन लोग आइस्क्रीम पार्लरों पर दिखाई दे रहे हैं। गर्मी के प्रभाव के चलते फलों की दुकानों पर जहां एक और नारियल पानी की बिक्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मौसंबी, अंगूर, चीकू, पपीता,संतरा जैसे फलो की बिक्री में भी तेजी आई है। आने वाले सप्ताह अंत तक क्षेत्र में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
मच्छरों से लोग परेशान
गर्मी के आते ही जहां एक और लोगों ने गर्मी के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। वहीं घरो के आसपास मच्छरों के डेरो से घरवाले परेशान हैं। वहीं जागरूक नागरिकों का कहना है कि समय रहते नगर पालिका को नालियों की साफ सफाई एवं यत्र तत्र पड़े हुए कुड़ा करकट को साफ कर देना चाहिए। साथ ही नगर के मध्य बहने वाले नाले में पड़ी गंदगी स्वच्छ भारत अभियान का मुह चिढ़ाती हुई दिखाई दे रही है। बड़ी मात्रा में नाले के मध्य गंदगी पनप रही है जिस पर नपा ध्यान नहीं दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो