आलीराजपुर. ग्राम बोकडिय़ा में ग्राम पंचायत अंबारी के 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक व भाजपा प्रत्याशी नागरसिंह चौहान के समक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भदू भाई पचाया, संगठन मंत्री कमल नयन इंगले, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, भुवानसिंह चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एमएस पाकीजा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदरसिंह चौहान, जिपं सदस्य अमनसिंह भिंडे ने उनका स्वागत किया।