scriptजैविक खाद का उपयोग कर पैदावार बढ़ाएं | Increase the yield by using organic manure | Patrika News

जैविक खाद का उपयोग कर पैदावार बढ़ाएं

locationअलीराजपुरPublished: Jun 23, 2019 06:26:44 pm

कट्ठीवाड़ा में किसान संगोष्ठी का आयोजन

Farmers' Seminar in Kaththwara

जैविक खाद का उपयोग कर पैदावार बढ़ाएं

आलीराजपुर. कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन विकासखंड कट्ठीवाड़ा में किया गया, जिसमें विकासखंड क्षेत्र के समस्त किसान उपस्थित हुए।
आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल द्वारा किसानों को उन्नत खेती हेतु रासायनिक खाद का उपयोग कम और जैविक खाद का उपयोग अधिक करने की अपील की, जिससे अधिक से अधिक अनाज की पैदावार बढ़ाई जा सके और जैविक एवं गोबर खाद का उपयोग हो सके। कृषि वैज्ञानिक यादव ने उन्नत खेती के कई प्रकार के उपाय बताए, जिससे कृषि भूमि में अधिक से अधिक अनाज की पैदावार को बढ़ाया जा सके। इस दौरान विधायक पटेल ने किसानों को पुष्पमाला पहनाकर बीज का वितरण भी किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक बीएस बघेल ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के आलीराजपुर विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता, भरतसिंह जाधव, सरपंच पारसिंह बारिया कट्ठीवाड़ा, गवरसिंह फूलमाल, कुंवरसिंह निचावास, अधिकारी बीईओ, बीआरसी एवं आरएईओ आदि उपस्थित थे। आभार एसएडीओ डामोर ने माना।
बीज और कृषि यंत्रों का वितरण : खरीफ फसल वर्ष 2019-20 में कृषकों को उन्नत बीज और कृषि यंत्रों का वितरण आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल द्वारा सोंडवा, आलीराजपुर व कट्ठीवाड़ा में किया गया। इसी प्रकार जोबट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक कलावती भूरिया द्वारा जोबट, आजादनगर एवं उदयगढ़ में किसानों को उन्नत बीज मक्का, सोयाबीन, उड़द एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।
कृषि एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
खरीफ वर्ष 2019-20 में मक्का उत्पादन वृद्धि के संबंध में कलेक्टर सुरभि गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के कृषि अमले एवं किसान मित्र, किसान दीदी को 5-5 किसानों के खेत पर मक्का फसल का वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शन किए जाने के लक्ष्य दिए गए। इसी के परिप्रेक्ष्य में कृषि विभाग द्वारा कृषि, उद्यानिकी पशुपालन एवं मछली पालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विभाग के प्रत्येक कर्मचारियों को 5-5 प्रदर्शन वैज्ञानिक तरीके से किए जाने के निर्देश दिए गए, साथ ही कृषि एवं अन्य विभाग को एक किसान के यहां समन्वित कृषि प्रणाली को मॉडल के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए गए। कृषि प्रक्षेत्र पर मक्का की उन्नत खेती के संबंध में प्रैक्टिकल भी कराया गया। 5-5 किसानों के यहां वैज्ञानिक तरीके से मक्का की वैज्ञानिक खेती कराने के लक्ष्य दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो