अलीराजपुर

जोबट विधानसभा उपचुनाव: उत्साह के साथ शुरू मतदान, केंद्रों पर लगी कतार

अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराएं जा रहे है जिसमें शनिवार को उत्साह के साथ मतदान शुरू हो गया है

अलीराजपुरOct 30, 2021 / 10:57 am

harinath dwivedi

Jobat assembly by-election: Voting begins, queues at centers

जोबट/ इंदौर. प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराएं जा रहे है जिसमें शनिवार को उत्साह के साथ मतदान शुरू हो गया है विधानसभा के कई मतदान केंद्रो पर लंबी लंबी कतारें देखी जा रही है। बता दें कि कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन से रिक्त हुई अलीराजपुर की जोबट विधानसभा सीट पर हो रहे है। शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। वनांचल में हो रहे इस उपचुनाव के मतदान को लेकर लोगो मे खासा उत्साह देखा गया। सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर भी जमा हो गई। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल का कढ़ाई से पालन भी कराया जा रहा है। सुबह 9 बजे तक क्षेत्र में 12.88 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
क्षेत्र में 10 गुलाबी बूथ
जोबाट उपचुनाव के तहत विधानसभा क्षेत्र के 417 मतदान केंद्रों बनाए गए है। क्षेत्र में कुल 2 लाख 75 हजार 172 मतदाता है जिसमे 1 लाख 37 हजार 560 महिला ओर 1 लाख 37 हजार 612 पुरुष मतदाता शामिल है। उपचुनाव के तहत 10 गुलाबी बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 4 गुलाबी बूथ जोबाट में, 4 चंद्रशेखर आजाद नगर में और 2 उदयगढ़ में है।
वोटिंग के बाद हर केंद्र पर जा रहे प्रत्याशी
जोबट में मुख्य मुकाबला भाजपा की सुलोचना रावत ओर कांग्रेस के महेश पटेल के बीच है। कड़ी टक्कर वाले इस मुकाबले में दोनों ने ताकत झोंकने में कोई कसर नही छोड़ी। अपना वोट डालने के बाद दोनों ही प्रत्याशी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा करने निकल पड़े।
——————-

Home / Alirajpur / जोबट विधानसभा उपचुनाव: उत्साह के साथ शुरू मतदान, केंद्रों पर लगी कतार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.