script‘भगवान के नाम की मोती लूटने वाला मालामाल’ | 'Maladi of robbing the pearl of God's name' | Patrika News

‘भगवान के नाम की मोती लूटने वाला मालामाल’

locationअलीराजपुरPublished: Oct 09, 2018 12:16:33 am

कथा में भगवान श्री कृष्ण के गो चराने जाने पर वहां वन में अपने मित्रों के साथ एक साथ भोजन करने तथा एक सखा मधुमंगल का विस्तार से वर्णन किया

aa

‘भगवान के नाम की मोती लूटने वाला मालामाल’

आम्बुआ. जब तक जीवन में गुरु हैं, तब तक द्वेषता मन में नहीं आ सकती है। जीवन में कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि मैं नहीं होता तो कुछ भी नहीं होता। तुम्हारे बाद भी संसार की गतिविधियां अपनी गति से चलती रहती हैं, तुम्हें केवल भगवान नाम का स्मरण करना चाहिए। भागवत बताती है कि जिन्होंने भगवान नाम के मोती लूट लिया हो वह मालामाल हो जाते हैं। उक्त उद्गार आम्बुआ में आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा के छठे दिवस व्यासपीठ से कथा वाचक पंडित अरविंद भारद्वाज ने व्यक्त किए।
कथा में भगवान श्री कृष्ण के गो चराने जाने पर वहां वन में अपने मित्रों के साथ एक साथ भोजन करने तथा एक सखा मधुमंगल का विस्तार से वर्णन किया गया। इसके बाद रुक्मणी विवाह में विवाह की रस्म में श्रोताओं ने कन्यादान किया। कृष्ण का विवाह सत्य भामा से होने तथा श्रीकृष्ण पर मणि चुराने का कलंक लगना 16000 राजकन्या को मुक्तकराने तथा उनसे विवाह की कथा सुनाई गई। सुदामा-कृष्ण की मित्रता तथा सुदामा का द्वारका में आना कृष्ण द्वारा स्वागत आदि की कथा सुविस्तार कही। कथा विश्राम पर भव्य जुलूस बैंडबाजों के साथ निकाला गया। मार्ग में न्यू बस स्टैंड पर श्याम प्रेमी मित्र मंडल ने हार-माला से स्वागत किया। कार्यक्रम उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।
मां शक्ति स्वरूप का नवरात्र कल से
आलीराजपुर. शक्ति की देवी की भक्ति का पर्व बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही नौ दिन तक लोगों के लिए आराधना का श्रेष्ठ समय रहेगा।
देवी दुर्गा साक्षरता शक्ति रूप हैं और इस महोत्सव में मां की आराधना से मनुष्य की दुर्जनता, दुर्गण और दोषों का नाश होता है। यह महोत्सव सामाजिक जीवन और परिवेश पर प्रभाव डालते हुए नकारात्मक भावों से दूर होकर सकारात्मक की ओर ले जाता है। नौ दिनों के इस महापर्व में भक्त जनों के पूजन-अर्चन और अनुष्ठान देश के राजनीति, सामाजिक क्षेत्र को भी प्रभावित करेंगे। पंडित राजेन्द्र ओझा ने बताया कि नौ दिनों में अलग-अलग आराधना का विधान है इसलिए नकारात्मक भावों से बचने के लिए मां की आराधना की जाए, जो व्यक्ति से लेकर संपूर्ण मानव कल्याण के लिए सार्थक होगी।
आस्था का केंद्र है कालिका माता मंदिर
नगर में स्थित अति प्राचीन कालिका माता मंदिर भक्तों की आस्था व श्रद्धा का केंद्र बन गया है। देवी शक्ति की महिमा देवों ने भी स्वीकार की है। अपने भक्तों को संतान के समान ध्यान रखने वाली मां कालिका भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। मां की उपासना व आराधना करने से भक्तों के मन से भय नष्ट हो जाता है। इस मंदिर में प्रमुख विशेषता यही है कि केवल दर्शन मात्र से ही कष्टों का निवारण हो जाता है। इसी कारण भक्तों में इस मंदिर के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है।
मालवई में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब
क्षेत्र की आस्था के केन्द्र कहे जाने वाले ग्राम मालवई के चामुण्डा मंदिर में नवरात्रि पर्व के दौरान 9 दिनों तक भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। यह मंदिर अति प्राचीन होने से यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। प्रत्येक पूर्णिमा पर यहां कन्या भोज करवाया जाता है। बताया जाता है कि माताजी से जो मन्नते मांगी जाती हैं, वह पूर्ण होती है। मंदिर पुजारी श्रवण गोस्वामी ने बताया कि पर्व के दौरान अखण्ड यज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा नवमी के दिन शतचंडी पाठ के साथ समापन किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक संतोष वर्मा ने बताया, पर्व के दौरान पीठ के गर्भगृह में प्रतिदिन गायत्रीमंत्र सामूहिक जप का अनुष्ठान होगा, साथ ही नौ दिनों तक मंदिर प्रांगण में पंचकुण्डी गायत्री यज्ञ भी होंगे।
मनकामनेश्नरी माता की है आकर्षक प्रतिमा
बोरखड़ स्थित मां मनकमनेश्वर माता मंदिर में मां मनकामनेश्वरी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई हैं। मंदिर के प्रति भक्तों में आस्था होने से यहां पर नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर समिति और भक्तों के सहयोग से यहां आयोजन भी किए जाते हंै। कलश यात्रा, चुनरी यात्रा और गरबे का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है। इस वर्ष नवदुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल एवं नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने बताया कि गरबा रास कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले गरबा नर्तक एवं ग्रुप को बाहर से आई हुई टीम द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नवरात्रि के चलते प्रतिदिन महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो