scriptमहू में प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोती कालिख | mhow | Patrika News

महू में प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोती कालिख

locationअलीराजपुरPublished: Sep 10, 2018 01:34:57 pm

वीडियो बनाती रही पुलिस, तीन पर प्रकरण दर्ज

mhwo

महू में प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोती कालिख

डॉ. आंबेडकर नगर(महू). कांग्रेस के भारत बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर बंद करवाया व प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार सुबह कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल- डीजल के दामों के विरोध में आरफीएम स्थित पेट्रोल पंप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतीकर जमकर नारेबाजी की। वहीं, इस दौरान प्रदर्शनकारियों के सामने ही पुलिस भी मौजूद रही, लेकिन किसी भी जवान ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। जब इसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो भाजपा कार्यकर्ता ने इसके विरोध में मोर्चा खोला दिया। बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने में पहुंचे और धरना दिया। भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर कोतवाली पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिसकर्मियों पर भी की कार्रवाई
आरफीएम स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोत कर जमकर नारेबाजी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान वहां मौजूद पुलिस जवान बस तमाशा देखते रहे थे और अपने ही फोन पर वीडियो बना रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोत रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने रोका नहीं। इसके बाद मामले की जानकारी एएसपी नाग्रेंद्र सिंह को पता चली, तो उन्होंने वहां मौजूद पुलिस जवानों को जमकर फटकार लगाई और प्रशासनिक कार्रवाई भी की।
मानपुर में भी किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन
तहसील के मानपुर क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यहां भी पुलिस जवान बस कार्यकर्ताओं का तमाशा देखते रहे। उन्हें न ही किसी को रोका और न ही कार्रवाई की।
इन पर मामला दर्ज
प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालीक पोतने वाले तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसमें पप्पू खान, अंकित ढोली और सौरभ नामक तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इनका कहना है
पोस्टर पर कालीक पोतने वाले तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है, जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
नागेन्द्र सिंह, एएसपी, महू
फोटो- एमडब्ल्यू-११०१- प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालीक पोतते कांग्रेसी।
एमडब्ल्यू-११०२- कोतवाली थाने में धरना देते हुए भाजपा के कार्यकर्ता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो