भाजयुमो नगर मण्डल का दीपावली मिलन समारोह
आलीराजपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो राष्ट्रहित के लिए युवाओं को जोडक़र विभिन्न कार्य करता है। हमारा संगठन भारत मां की सेवा कर उसे परम वैभव पर पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। भाजपा या उससे जड़े समस्त अनुषांगिक संगठन सिर्फ इस देश की प्रगति और विकास के लिए बने हैं। यहां किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि भारत मां की सेवा की जाती है। यह बात आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा क्षेत्र के आस्था के केंद्र ग्राम मालवई स्थित मां चामुंडा माता मन्दिर में बुधवार शाम को आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कही।
पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से राष्ट्रवादी विचारधारा वाले संगठन से जुडक़र कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर छोटे स्तर से काम करते करते राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है। मंच पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नीलेश जैन, पूर्व मण्डल अध्ययक्ष और पार्षद सन्तोष थेपडिय़ा और युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कान्तिलाल राठौड़ भी मौजूद थे।