अलीराजपुर

या हुसैन के नारों के साथ निकले ताजिए

मोहर्रम : गगनभेदी नारों के साथ निकला ताजियों का जुलूस, मन्नतधारी शेर भी निकले, आज होगा विर्सजन

अलीराजपुरSep 21, 2018 / 10:58 pm

अर्जुन रिछारिया

या हुसैन के नारों के साथ निकले ताजिए

आलीराजपुर. मोहर्रम पर्व पर शुक्रवार को नगर में कई धार्मिक आयोजन हुए। हजरत ईमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले इस पर्व को समाजजनों ने आस्था एवं परम्परानुसार मनाया। समाजजनों ने मोहर्रम पर्व के योमे आशुरा के अवसर पर रोजा रखकर विशेष नमाज अदा कर खुदा की इबादत की। इस अवसर पर नगर में हलीम व खिचड़े की प्रसादी आमजनों को वितरित की गई। शुक्रवार दोपहर को नगर में कई मन्नतधारी युवक का विशाल जुलूस निकला। जिसको देखने के लिए भारी संख्या में लोंगो का हुजूम उमड़ा। आस्थानुसार उन्होंने प्रत्येक ताजियों पर जाकर अपनी-अपनी सलामी पेश की। इधर, मोहर्रम पर्व को लेकर नगर मे जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।
या हसन या हुसैन के नारों के बीच निकला जुलूस
हक हुसैन-मौला हुसैन के गगनभेदी नारों के बीच शुक्रवार रात्रि को नगर के सभी ताजियों का विशाल चल समारोह प्रमुख मार्गों से निकाला गया। जुलूस में युवाजन या हसन या हुसैन का नारा लगाते हुए चल रहे थे। उक्त सभी ताजिए नगर भम्रण करते हुए स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर एकत्रित हुए एवं आमजनों के दर्शन के लिए रातभर चौक पर रखे गए। चौक पर विभिन्न कमेटियों के द्वारा छबील व दूध के स्टॉल लगाकर आमजनों को वितरित किया गया। चौक के अलावा नगर के कुम्हारवाड़ा व दावलशाह क्षेत्र में भी ताजिए देखने वाले की भारी भीड़ उमड़ी। इसके पूर्व गत गुरुवार की रात्रि 11 बजे ताजियों का भी चल समारोह निकला और जामा मस्जिद चौक स्थित अलाव घुमाकर पुन: अपने स्थान पर लाए गए।
विभिन्न समाज के लोगों ने आस्था स्वरूप चढ़ावा पेश किया
रात्रि को जामा मस्जिद चौक पर आमजनों की जियारत के लिए ताजिए रातभर रखे गए। यहां पर मुस्लिम समाजजनों के अलावा विभिन्न समाज के लोगों ने बड़ी संख्या मे शिरकत की। फलस्वरुप उन्होंने आस्था स्वरुप नारियल, चिरोंजी, लोभान, मिठाई व तुलादान कर ताजियों पर चढ़ावा पेशकर अपनी-अपनी मन्नत पूर्ण की। इस वर्ष नगर में लगभग २५ से अधिक ताजियों का निर्माण किया गया था। शनिवार को सुबह जामा मस्जिद चौक से ताजिए स्थानिय मुर्गी बाजार पर पहुंचेगे। जहां सुबह दस बजे से सभी ताजियो को विर्सजन ठंण्डे हेतु राक्सा नदी पर ले जाएंगे और वहां पर विर्सजन किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.