scriptपुलिस जवानों का पॉइंटों पर सेल्यूट से सम्मान | Police jawans honored with cellulite at points | Patrika News

पुलिस जवानों का पॉइंटों पर सेल्यूट से सम्मान

locationअलीराजपुरPublished: Jun 02, 2020 10:43:58 pm

Submitted by:

kashiram jatav

लॉकडाउन में भारत स्काउट-गाइड ने किए सेवा कार्य

पुलिस जवानों का पॉइंटों पर सेल्यूट से सम्मान

पुलिस जवानों का पॉइंटों पर सेल्यूट से सम्मान

आलीराजपुर. कोविड-19 सेवाकार्य के तहत जिला मुुख्यालय में स्काउट गाइड रोवर रेंजर टीम के छात्र-छात्राओं ने जिला सचिव बद्रीलाल भाटोद्रा एवं ब्लाक सचिव अशोक प्रजापति के मार्ग दर्शन में लॉकडाउन में सेवा कार्य कियाा। स्काउट-गाइड ने अप्रैल माह से जलपान व्यवस्था में सहयोग और मास्क निर्माण किया। टीम ने 132 मास्क बनाकर जिसके पास मास्क नहीं थे उन्हें वितरित किए।
इसी प्रकार बाहर से आने-जाने वाले मजदूरों को चाय व नाश्ता का वितरण टीम ने किया। कोराना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी से निवेदन कर समझाइश दी कि वे अपने-अपने घर पर सुरक्षित रहें। तभी इस तरह की बीमारी से सुरक्षित रहेंगे। जागरूकता का संदेश देने के साथ ही नगर में यातायात पुलिस पाइंट पर ड्यूटी दे रहे पुलिस के जवानों को भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं की टीम ने अमूल की छाछ का वितरण किया।
प्रशासन की गाइड लाइन के पालन की अपील
स्काउट गाइड ने सभी से अपील कर शासन प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें व अपने घर पर सुरक्षित रहें। यदि आवश्यक कार्य हो तभी मास्क लगाकर घर से बाहर निकले। बिना मास्क के घर से बाहर न निकले। अंतिम दिवस कोरोना योद्धा पुलिस के जवानों को स्काउट गाइड सेल्यूट के माध्यम से सभी पाइंट पर जाकर सम्मान किया। सेवा कार्य टीम में अशोक प्रजापति, मानसी तिलोरिया, सुनेना डुडवा, सोनिया चौहान, रणसिंह पचाया, शिवम रावत व गोविन्दा रावत का सराहनीय सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो