scriptभारतीय सेना व आतंकवाद के दुष्प्रभाव का किया मार्मिक मंचन | Presentation of drama on Indian army and bad effects of terrorism | Patrika News

भारतीय सेना व आतंकवाद के दुष्प्रभाव का किया मार्मिक मंचन

locationअलीराजपुरPublished: Mar 11, 2019 06:07:36 pm

नवचेतना महिला मंडल के नारी जागृति नाट्य मंच कार्यक्रम में प्रस्तुति, देश मे फैले भ्रष्टाचार को भी दर्शाया

drama teams

भारतीय सेना व आतंकवाद के दुष्प्रभाव का किया मार्मिक मंचन

आलीराजपुर.असाड़ा राजपूत समाज की महिला इकाई नवचेतना महिला मंडल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी जागृति नाट्य मंच का भव्य आयोजन किया गया। उक्तआयोजन में नगर की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग थीम पर नाटक प्रस्तुत किए। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल, एएसपी सीमा अलावा तथा शोभना ओंकार के आतिथ्य में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सरस्वती वंदना निशा वाघेला ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष नीरजा चन्देल ने दिया।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम असाड़ा राजपूत समाज की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा नशा मुक्ति, शराब बंदी पर आधारित आकर्षक नाटक प्रस्तुत किया। जिसकी दर्शकों ने तारीफ की। वहीं दूसरे नाटक में देव वंशीय लौहार समाज की टीम द्वारा स्वच्छता अभियान पर शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके बाद केशव नगर ग्रुप द्वारा भारतीय सेना व आतंकवाद के दुष्प्रभाव का बड़ा ही मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया गया। जिसे देख कर उपस्थित दर्शकों की आंखें भर आईं। दर्शकों ने खड़े होकर व तालियां बजाकर इस नाटक के कलाकारों का अभिवादन किया। इसके बाद राठौड़ समाज की महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा व नारी के सामाजिक अधिकारों पर आधारित नाटिका की सराहनीय प्रस्तुति दी। अंत में संध्या तंवर की टीम द्वारा सैनिकों के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें देश में फैले भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद को दर्शाया गया। सभी प्रस्तुतियों को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।
कार्यक्रम के मध्य में भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे असाड़ा राजपूत समाज के लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन गहलोत की माताजी भावित गहलोत को मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की संघर्षशील महिलाओं रेखा तंवर तथा ममता गहलोत का सम्मान शांता बेन वाघेला की स्मृति में जयश्री गहलोत ने किया। नवचेतना महिला मंडल की गतिविधियों से प्रभावित होकर स्वर्णकार समाज की सोनिया वर्मा व मधु सोनी ने मंडल की प्रशंसा करते हुए मंडल को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए। कार्यक्रम के अंत में मंडल द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक पखवाड़े से चल रही सभी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरीत किए गए।
विजेता टीम पुरस्कृत
24 फरवरी को आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार व द्वितीय पुरस्कार राजपूत क्वींस को नपा अध्यक्ष सेना पटेल की ओर से दिया गया। 3 मार्च को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभा चौहान ने प्रथम व नेहा सोलंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसका पुरस्कार मीना राठौर की ओर से दिया गया। नारी जागृति नाट्य मंच में प्रथम पुरस्कार देव वंशीय लौहार समाज की टीम को संध्या तंवर की ओर से तथा द्वितीय पुरस्कार नेहा चंदेल की टीम को राकेश राठौर की स्मृति में चेतना राठौर की ओर से प्रदान किया गया। नाटक के सांत्वना पुरस्कार वंदना राठौर की ओर से प्रदान किए गए। निर्णायक की भूमिका अर्चना शर्मा एवम शीला शुक्ला द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में संगीता वाघेला, आस्था राठौर, रीना परिहार, शिखा वाघेला, सचिता गहलोत, सृष्टि परिहार, हर्षा चौहान, अनीता राठौर, पूजा भाटी व अन्य का सराहनीय योगदान रहा। संचालन रीतू सोलंकी तथा हिना तंवर ने किया। आभार मंडल की सांस्कृतिक सचिव कीर्ति गहलोत व मेघना वाघेला ने माना।
Alirajpur drama
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो