scriptराम नवमी की तैयारी जोरों पर, घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण | Sri Rama Navami festival celebrate | Patrika News

राम नवमी की तैयारी जोरों पर, घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण

locationअलीराजपुरPublished: Apr 02, 2016 11:15:00 pm

Submitted by:

Kamal Singh

श्रीराम नवमी उत्सव समिति के सदस्य घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण, 15 अपै्रल को धूमधाम से मनाई जाएगी राम नवमी, निकलेगी शोभायात्रा

Alirajpur

Alirajpur

आलीराजपुर. 15 अपै्रल को श्रीराम नवमी पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर नगर में गठित श्रीराम राम नवमी उत्सव समिति के सदस्य जोर शोर से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर धन संग्रह भी किया जा रहा है। श्रीराम नवमी उत्सव समिति सदस्य घर-घर जाकर राम नवमी पर शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। शनिवार को बस स्टैंड पर समिति सदस्यों ने घर-घर व दुकानों पर जाकर धन संग्रह कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इसके पूर्व समिति के युवा सदस्यों की गत दिवस बैठक भी आयोजित की गई। इसमें पर्व को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। इसके पहले भी राम नवमी पर शोभायात्रा को लेकर नगर के सभी समाज अध्यक्षों व वरिष्ठजनों की एक बैठक वल्लभ भवन पर आयोजित की गई थी। इसमें उक्त समिति का गठन किया गया था। समिति में अशोक ओझा, जवाहरलाल जैन, पंचममुखी हनुमान मंदिर के पुजारी घनश्यामदास महाराज, पीएस अवास्या, अरुण गेहलोत, किशनलाल राठौड़, आशुतोष पंचोली, मदनलाल नंगवाडिय़ा, उमेश वर्मा, राजू मोदी को प्रमुख बनाया गया था, जिनके मार्गदर्शन में धन संग्रह किया जा रहा है।

पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
एमजी रोड स्थित वल्लभ भवन में युवा टोली की बैठक में राम नवमी पर शोभायात्रा बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकालने पर चर्चा की गई। शोभायात्रा शाम 4 बजे निकाली जाएगी, जो प्रमुख मार्ग होते हुए खंडवा-बड़ोदा मार्ग स्थित रामदास हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी, जहां समापन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रीराम नवमी उत्सव समिति के पदाधिकारी अपने-अपने समाज में बैठक का आयोजन भी करेंगे। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी के लिए अलग से बैठक आयोजित की जाएगी।

इन्हें लिया समिति में
राम नवमी पर शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने के साथ ही हिंदू समाज के अन्य पर्वों को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से श्रीराम नवमी उत्सव समिति का गठन किया गया। इसमें दिनेशचंद्र राठौड़, शंकरलाल राठौड़, भागीरथ राठौड़, गजेंद्र सोलंकी, सरदारसिंह पटेल, रामलाल माली, संजय भोगे, निरंजन मेहता, विकास बांबोलकर व अन्य को लिया गया था। समिति के सदस्य प्रत्येक हिंदू परिवारों में जाकर धन संग्रह का कार्य कर रहे हैं। धन संग्रह का कार्यक्रम गुरुवार से प्रारंभ किया गया है। उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम 5 अपै्रल तक चलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो