Woman beaten in Alirajpur on suspicion of love affair
अलीराजपुर. जिले में एक महिला के पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को लोग लात-घूंसों और लाठियों से पीट रहे हैं। बताया गया कि महिला गुजरात में काम कर रही थी। वहां से पति को बिना बताएं देवर के साथ ससुराल लौट आई। देवर के साथ प्रेम प्रसंग होने की शंका में मायके वाले महिला के ससुराल पहुंचे और उसकी सरेआम पिटाई कर दी। गांव वाले भी मारपीट का वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने आरोपियों पर सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर खानापूर्ति कर ली। घटना एरण गांव के चंद्रशेखर आजाद नगर थाने में 11 मार्च की बताई जा रही है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पांच लोगों ने की पिटाई वीडियों में 5 लोग महिला को पीट रहे हैं। कुछ लोग उसे जमीन पर लेटा कर उसे पैर से कुचल रहे हैं। एक व्यक्ति उसे लाठियों से पीट रहा है। महिला जोर-जोर से रोते हुए रहम की गुहार लगा रही है, लेकिन वह जितना रो रही है उसे उतनी ही बुरी तरह से पीटा और घसीटा जा रहा है। कुछ लोग महिला के पैर और हाथ पकड़ रहे और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। महिला को पकडऩे वाले एक युवक की भी कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं।