अलीराजपुर

महेश नवमी पर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना

मप्र पश्चिमांचल माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई

अलीराजपुरMay 31, 2020 / 11:03 pm

kashiram jatav

महेश नवमी पर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना

आलीराजपुर. माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया।
महेश नवमी पर प्रति वर्ष माहेश्वरी समाज की ओर से चल समारोह निकाला जाता है, लेकिन लॉक डाउन के चलते कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुआ। माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों ने समाज के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सोमानी के घर पर पहुंचकर महेश नवमी की बधाई दी।
इस दौरान पश्चिमीमांचल सयुक्त मंत्री राजकुमारी सोमानी,जिला सचिव विनोद सोमानी, नगर सचिव जानकीवल्भ कोठारी युवा संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष अगाल, रमाकांत कोठारी सहित अन्य समाजजन माौजूद थे।

भगवान महेश का किया अभिषेक
माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष के निवास पर भगवान महेश का अभिषेक कर आरती उतारी और प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान ओपचारिक तौर पर भगवान की प्रतिमा को हाथो में उठाकर चल समारोह निकाला। समाज की महिला मंडल ने नीम चौक स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचकर भगवान महेश की पूजन-अर्चना की। इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीती मंत्री, सचिव रमीला कोठारी, उपाध्यक्ष प्रभा राठी, कोषाध्यक्ष रेखा थेपडिय़ा, सह कोषाध्यक्ष प्रीति कोठारी, सह सचिव पूजा थेपडिय़ा एवं संगठन मंत्री संगीता सोमानी उपस्थित थी।
प्रतियोगिताएं कराई
माहेश्वरी युवा संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष अगाल ने बतायाकि मप्र पश्चिमांचल माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें समाजजन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें समाजजन ने महेश नवमी के दिन भगवान शिव परिवार का घर अभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ का फूलों से श्रृंगार किया। घर पर शाम को दीपक लगाने के साथ ही रंगोली सजाई गई। इसकी फोटो और वीडियो बनाकर जिला संयोजक श्रीकांत बाहेती आलीराजपुर व जयेश मालानी खटटाली के मोबाइल पर भेजे गए। श्रीकांत बाहेती ने बतायाकि बडी संख्या में फोटो और वीडियो आए हैं, जिन्हे आगे भेजा जाएगा। जहां पर निर्णायकों द्वारा चयन कर पुरूकृत किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.