दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को किसानों के खातों में पहुंचेगी पीएम सम्मान निधि की 12वीं किश्त
इलाहाबादPublished: Oct 12, 2022 10:21:19 am
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update : दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त आएगी। इसलिए उससे पहले ही ई-केवाईसी करा लें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update : केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेजी जाती है। इस राशि को 4 महीने के अंतराल में दो-दो हजार रुपये के रूप में ट्रांसफर किया जाता है, लेकिन इस बार करीब ढाई महीने की देरी के बाद दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को पीएम सम्मान निधि की 12वीं किस्त पहुंचने वाली है। बता दें कि इस बार अकेले यूपी से 21 लाख लाभार्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसलिए उनके खातों में 12वीं किस्त नहीं डाली जाएगी।