scriptप्रदेश में पहली बार होगा ऐसा शादी समारोह, शामिल होंगे डिप्टी सीएम सहित प्रदेश के कई मंत्री | 204 couples will be married together | Patrika News

प्रदेश में पहली बार होगा ऐसा शादी समारोह, शामिल होंगे डिप्टी सीएम सहित प्रदेश के कई मंत्री

locationप्रयागराजPublished: Dec 06, 2017 07:21:07 pm

Submitted by:

arun ranjan

श्रम विभाग की ओर से होगा आयोजन, 204 जोड़े लेंगे एक साथ फेरे, कन्याओं को मिलेगा 55 हजार रूपये

marriage ceremony

शादी समारोह

इलाहाबाद. संगम तट स्थित परेड ग्राउंड में इस साल 9 दिसम्बर को 204 जोड़ों की एक साथ शादी होगी। इस भव्य सामुहिक शादी का आयोजन श्रम विभाग की ओर से किया जा रहा है। श्रम विभाग की ओर से प्रदेश में पहली बार इस तरह के सामुहिक शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस शादी समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री वर वधु को आशिर्वाद देने पहुंचेंगे।


श्रम विभाग प्रदेश मंे पहली बार इलाहाबाद में सामुहिक शादी समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस संबध में उप श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि श्रम विभाग की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों की शादी कराने जा रहा है। विभाग की ओर से प्रदेश में इस तरह का पहला आयोजन होगा। इसमें मंडल के इलाहाबाद, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के कुल 204 जोड़ों की शादी एक साथ करायी जाएगी।

जिसमें इलाहाबाद की सर्वाधिक 126 बेटियां, फतेहपुर की 27, कौशाम्बी की 40 और प्रतापगढ़ की 11 बंेटियों को शादी के लिए चुना गया है। हालंाकि 16 और कन्याएं हैं, जिनका अभी आयु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। अगर उनके परिजन जल्द प्रमाण पत्र देते हैं तो उनकी भी शादी उसी दौरान करा दी जाएगी। शादी समारोह का पूरा खर्च श्रम विभाग उठाएगा।

श्रम विभाग कन्याओं को देगा 55 हजार रूपये

इस दौरान कन्याओं को विदाई के दौरान श्रम विभाग की ओर से नकद 55 हजार रूपये प्रदान किया जाएगा। दरअसल श्रम विभाग की ओर से यह शादी प्रदेश सरकार की योजना उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम-1996 के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों की कराई जा रही है।

शादीशुदा लड़कियों के मिले फर्जी आवेदन

श्रम विभाग की इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए 55 हजार रूपये दिए जाने का प्रावधान है। ताकि श्रमिक अपनी बेटी की शादी कर सके। श्रम विभाग की ओर से मंडल के चारो जिलों में योजना का प्रचार किया गया। साथ ही आवेदन मांगे गए। मंडल से कुल 800 लोगों ने आवेदन किया। श्रम विभाग ने जांच किया तो कई आवेदन फर्जी निकले। जिसमें कई ऐसी लड़कियों के आवेदन मिले, जिनकी शादी हो चुकी थी। ऐसे में श्रम विभाग ने उन्हें लिस्ट से बाहर कर दिया।


डिप्टी सीएम सहित ये मंत्री होंगे शामिल
इलाहाबाद में 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस शादी समारोह में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हांेगे। इनके अलावा शादी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, महापौर अभिलाषा गुप्ता मौजूद रहेंगी। इनके अलावा इलाहाबाद के विधायक व सांसद सहित अन्य लोग भी वर वधू को आर्शिवाद देने शामिल होंगे।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो