scriptग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन, बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, जानिये सभी राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal 18 January dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News

ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन, बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, जानिये सभी राशि का राशिफल

locationप्रयागराजPublished: Jan 17, 2019 09:03:13 pm

Aaj ka rashifa जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aries (मेष)
आलस्य व थकान का अनुभव करेंगे। बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी। परिजनों के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे। मित्रों के साथ सुख दुख साझा करेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है।

Taurus (वृष)
घरेलू उत्तरदायित्व आप बखूबी निभाएंगे। व्यापार, व्यवसाय में तरक्की होगी। आप यथासंभव दूसरों की मदद करेंगे। बुजुर्गों का प्रेम व आशीर्वाद मिेलेगा। किसी से उपहार मिल सकता है।


Gemini (मिथुन)
बिजनेस करते हैं, तो कोई अच्छा सौदा आपको मिल सकता है। वर्क प्लेस पर माहौल सुधरेगा। करियर में कुछ नए मौके आपको जल्दी मिल सकते हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके ही फेवर में साबित होगा। रूटीन में अच्छा खासा बदलाव हो सकता है।

Cancer (कर्क)
कार्य की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। दूसरों की मदद करना भारी पड़ सकता है। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पत्नी व मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

Leo (सिंह)
व्यापार में गलत निर्णय हानि दे सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

Virgo (कन्या)
दांपत्य जीवन में खटपट चलती रहेगी। कामकाज पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग कठिन परिश्रम करे। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभ।


Libra (तुला)
घरेलू खर्च के लिए उपयोगी बजट बनाएंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। खानपान का संतुलन बनाए रखें। वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

Scorpio (वृश्चिक)
कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। कामकाज में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। निवेश से लाभ।


Sagittarius (धनु)
चंद्रमा आपकी राशि से तीसरी राशि में रहेगा तो काम पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आज आप ज्यादातर मामलों में भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के कुछ नए मौके मिलेंगे।

Capricorn (मकर)
जल्दबाजी में कोई काम न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी अध्ययन पर अधिक ध्यान देंगे। पैतृक संपत्ति मिलने के आसार हैं। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। सहयोगी आपके कार्य में आपकी मदद करेंगे।
Aquarius (कुंभ)
यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। उच्चाधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वाणी माधुर्य का लाभ लें। पिता का सहयोग मिलेगा। निवेश सोच समझकर करें।

Pisces (मीन)
मित्रों के साथ भावनात्मक संबल मिलेगा। पिता पुत्र के बीच अनबन हो सकती है। युवाओं को कॅरियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। शत्रु परास्त होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो