इसके बाद से एआईएमआईएम पार्टी में हड़कंप मच गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पार्टी प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने पदाधिकरियों से फोन से बात करके उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने त्यागपत्र वापस ले लिया है। इसके तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने प्रयागराज जिला का कार्यवाहक अध्यक्ष मुजीब उर रहमान को बना दिया है।
इस वजह से नाराज थे पार्टी के पदाधिकारी एआईएमआईएम पार्टी के मुख्य महासचिव फैसल वारसी ने जानकारी दी है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली व पूर्वांचल अध्यक्ष इरफान मलिक से कई बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद वह प्रयागराज के जिलाध्यक्ष शाह आलम के लिए आवाज नहीं उठाएं और न ही पार्टी की ओर से इनकी कोई भी सुध नहीं ली गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष शाह आलम पूरी तरह से निर्दोष हैं और उन्हें इस प्रकरण में जबरदस्ती घसीटा गया है।
जबकि अटाला मामले में उनका दूर-दूर तक उनका कोई हाथ नहीं था। उन्हें बस राजनीति के उद्देश्य से मामले फसाया गया है।पार्टी के प्रयागराज जिलाध्यक्ष के प्रति प्रदेश के पदाधिकारियों की चुप्पी से पार्टी के पदाधिकारियों में आक्रोश है। इसी क्रम में पार्टी के जिला व महानगर के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की तैयारी में थे।
जिला और महानगर पद आसीन एआईएमआईएम पार्टी के लगभग 300 पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा को वापस ले लिया है। दोपहर बाद एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असुद्दीन ओवैसी से फ़ोन पर बात करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफा और त्यागपत्र को नहीं दिया है। इसके साथ ही पार्टी के उच्च नेताओं ने जिला अध्यक्ष शाह आलम की मदद करने की बात मानी है।