scriptप्रयागराज में हुए अटाला हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप से मिले अखिलेश यादव, सपा प्रमुख पर उठ रहे सवाल | Akhilesh Yadav met Javed Pump, the main accused of Atala violence | Patrika News
प्रयागराज

प्रयागराज में हुए अटाला हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप से मिले अखिलेश यादव, सपा प्रमुख पर उठ रहे सवाल

प्रयागराज में साल 2022 में हुई अटाला हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। सपा प्रमुख के साथ जावेद की फोटो वायरल होते ही तमाम चर्चाएं होने लगीं।

प्रयागराजMar 22, 2024 / 08:25 pm

Krishna Rai

akhilesh_yadav_with_javed_pump.jpg

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अटाला हिंसा का मुख्य आरोपी जावेद पंप

10 जून 2022 को प्रयागराज में हुए अटाला हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद पंप तीन दिन पहले जमानत पर रिहा हुआ है। जेल से छूटने के बाद जावेद पंप सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पहुंचा था। जहां पर अखिलेश यादव ने जावेद पंप से मुलाकात भी की। चर्चा है कि उसकी रिहाई में अखिलेश यादव ने मदद की थी। जिसके बाद जेल से छूटकर जावेद उनका आभार जताने के लिए गया था।
हिंसा के आरोपी के जेल से छूटने के बाद अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसके बाद लोगों द्वारा तमाम तरह की चर्चाएं की जा रही है। बतादें कि जावेद पंप देवरिया जेल में बंद था। हाईकोर्ट द्वारा उसे तीन दिन पहले सशर्त जमानत दी गई है। जोवद पंप लगभग २१ महीने बाद जेल से बाहर आया है।
अटाला हिंसा से हिल गया था प्रयागराज
बीजेपी नेत्री नूपुर शर्मा के एक बयान के बाद 10 जून 2022 को प्रयागराज में भयंकर बवाल हुआ था। अटाला में हुए इस हिंसा ने भयानक रूप ले लिया था। पुलिस पर पथराव, कई गाडिय़ों में आगजनी और खूब तोडफ़ोड़ की गई थी। जिसके बाद प्रयागराज पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के खिलाफ कई कार्रवाई भी की थी।

Home / Prayagraj / प्रयागराज में हुए अटाला हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप से मिले अखिलेश यादव, सपा प्रमुख पर उठ रहे सवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो