scriptजानिए क्यों ऋचा सिंह से मिलने प्रयागराज आ रहे हैं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उठेगा सियासी तूफान | akhilesh yadav will meet sp leader richa singh on 23 February | Patrika News

जानिए क्यों ऋचा सिंह से मिलने प्रयागराज आ रहे हैं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उठेगा सियासी तूफान

locationप्रयागराजPublished: Feb 14, 2019 07:23:30 pm

Submitted by:

Devesh Singh

23 फरवरी को पहुंचेंगे संगम नगरी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल में घायल हुई थी छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष

Akhilesh Yadav and Richa Singh

Akhilesh Yadav and Richa Singh

रिपोर्ट:-प्रसून पांडेय
प्रयागराज.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय वार्षिकोत्सव को लेकर हुए बवाल के बाद अखिलेश यादव प्रयागराज आने वाले हैं। पूर्व सीएम का प्रोटोकॉल आ गया है जिसके अनुसार 23 फरवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संगम नगरी में आगमन होगा। यहां आने के बाद पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह के आवास पर जाकर उनसे भेंट करेंगे।
यह भी पढ़े:-फोन पर अखिलेश यादव ने कहा मैं आपके साथ हूं, कुछ नहीं होगा

Richa Singh
IMAGE CREDIT: Patrika
पूर्व सीएम अखिलेश यादव 23 फरवरी 11.45 पर प्रयागराज पहुंचेंगे। प्रयागराज आने के तुरंत बाद ही अखिलेश यादव इलाहाबाद छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह के गोविन्दपुर आवास में जाकर हाल जानेंगे। आधा घंटे तक आवास पर ठहरने के बाद सपा के जिला कार्यालय पर जायेंगे। कुछ देर ठहरने के बाद दोपहर 2.30 बजे श्री मठ बाघम्बरी गद्दी जाकर महंत नरेन्द्र गिरी से मुलाकत करेंगे। इसके बाद वापस लखनऊ रवाना होंगे। अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही सपा नेताओं का उत्साह बढ़ गया है।
यह भी पढ़े:-संगम में अमित शाह की डुबकी पर कांग्रेस नेता ने जारी किया विवादित पोस्टर, मचा हड़कंप
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव को लेकर हुए बवाल में घायल हुई थी ऋचा सिंह
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव को लेकर हुए बवाल में छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह घायल हो गयी थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी हंगामे में बदायूं के सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव भी घायल हुए थे। सपा ने इस बवाल को बड़ा मुद्दा बनाया था और प्रदेश भर में सपाईयों ने आंदोलन शुरू किया था। सपा नेताओं ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी प्रयागराज में नहीं घुसने देने का ऐलान किया था और जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आये थे तो सपा नेताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाया था।
यह भी पढ़े:-प्रियंका गांधी ने बढ़ायी कांग्रेस की ताकत, इस दल के शामिल होने से उड़ी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व अनुप्रिया पटेल की नींद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो