UP Weather Update: अगले चार घंटे 23 जिलों के लिए आया अलर्ट, 78 घंटे बारिश करेगा टांडव
प्रयागराजPublished: Jul 23, 2023 03:20:53 pm
UP Weather Update: यूपी में माॅनसून फिर से एक्टिव हो गया। कल से 23 जिलों में जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ेगा।


IMD का जारी किया येलो अलर्ट, यूपी में अगले कुछ घंटों में बारिश व वज्रपात की संभावना
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 24 जुलाई से मौसम पूरी तरह से बदल जाएग। मॉनसून ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ने लगा है। मॉनसून की फिर से वापसी होगी। लखनऊ के आसपास जिलों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में इतनी बढ़त मौसम विभाग के लिए भी हैरानी का विषय बनी रही। शनिवार शाम से लखनऊ में ठंडी हवाएं चल रही हैं। छिटपुट बारिश भी हुई।