प्रयागराज के मशहूर क्रिकेटर हैदर अली का निधन, BCCI के पूर्व जूनियर सेलेक्टर भी रह चुके
इलाहाबादPublished: Nov 06, 2022 03:02:12 pm
प्रयागराज के मशहूर क्रिकेटर हैदर अली का निधन हो गया। हैदर अली साल 1963 और 1964 में पहली बार यूपी रणजी टीम में चयनित हुए थे।
प्रयागराज के रहने वाले मशहूर स्पिनर हैदर अली का शनिवार को प्रयागराज में निधन हो गया। उनकी उम्र 79 साल थी। शनिवार की रात आठ बजे दरियाबाद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक यानी मिट्टी में दफन किया गया। हैदर अली लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर थे लेकिन पहचान लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में बटोरी।