नगर निकाय चुनाव होने में अब कुछ ही सप्ताह शेष हैं। चुनाव में जीत पक्की करने के लिए प्रत्याशियों ने कमर कस ली है। वहीं इस बार नगर निगम क्षेत्र में 42045 वोटरों की संख्या बढ़ने से मुकाबला और भी जबरदस्त देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कुछ वार्डों के हिस्से में इधर-उधर हुए हैं। इसके कारण कुछ प्रत्याशियों का समीकरण बिगड़ा है तो कुछ इस बदलाव को पूरी तरह भुनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- फूलपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव से पहले इस सौगात से बीजेपी का हो सकता है फायदा जिले में नगर निगम और नौ नगर पंचायतों की मतदाता सूची की अंतिम लिस्ट जारी कर दी गई है। नई लिस्ट के अनुसार नगर निगम क्षेत्र मंे 42045 नए वोटर बढ़ गए हैं। जबकि नगर पंचायत क्षेत्र में मात्र 191 वोटर ही बढ़े हैं। नगर निगम और नगर पंचायतों में पहले 1158347 वोटर थे। नई लिस्ट के साथ ही इनकी संख्या बढ़ कर 12 लाख 563 हो गई है। इसके पहले नौ अक्टूबर को प्रकाशित नगर निगम की वोटर लिस्ट में कुल 10 लाख 15 हजार 96 वोटर थे। 42045 नए वोटर जुड़ने के साथ ही अब नगर क्षेत्र के कुल वोटरों की संख्या बढ़ कर 10 लाख 57 हजार 141 हो गई है।
यह भी पढ़ें- बिना पैसों का पूरा देश घूम आया यूपी का यह लाल, देखें तस्वीरें मालूम हो कि पुनरीक्षण के बाद नौ अक्टूबर को नगर निगम और नगर पंचायतों की वोटर लिस्ट का प्रकाशन हुआ था। इसके बाद 15 अक्टूबर तक नाम दर्ज कराने के साथ अपात्रों के नाम कटवाने को आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था। इसके बाद सभी नगर निकायों की मतदाता सूची से आपत्तियों के बाद 5447 लोगों के नाम हटा दिए गए। इसी के साथ इस बार होने वाले नगर निकाय चुनाव में 10 लाख 57 हजार 141 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
by Arun Ranjan