इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र के निलंबन पर जमकर हंगामा, हिरासत में लिए गए कई छात्र नेता
प्रयागराजPublished: Oct 17, 2023 03:48:46 pm
UP News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र के निलंबन पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
UP News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आंदोलन करने वाले छात्र के निलंबन के विरोध में मंगलवार को हंगामा हो गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और छात्रों के बीच नोकझोंक भी हुई। इविवि के सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों पर लाठियां भांजी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में ले लिया।