Ayesha Noori Surrender: कोर्ट में सरेंडर कर सकती है अतीक की बहन आयशा, CJM कोर्ट में दी एप्लीकेशन
प्रयागराजPublished: May 22, 2023 10:00:27 pm
Ayesha Noori Surrender: अतीक की पत्नी शाइस्ता के बाद अब उनकी बहन आयशा नूरी पर संकट के बादल छाने वाले है। अतीक की बहन ने सीजेएम कोर्ट में अपने सरेंडर की अर्जी दी है।
Ayesha Noori Surrender: उमेश पाल हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल पुलिस अतीक की बहन आयशा नूरी के खिलाफ सुबूत जुटाने की कोशिश में है। आयशा नूरी पर भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों को पनाह देना और साजिस में शामिल होने के आरोप है। आयशा नूरी मामले को लेकर कोर्ट ने अगली तारिख 25 मई तय की है। आयशा नूरी पर आरोप है कि शूटर गुड्डू मुस्लिम को आयशा ने अपने घर में पनाह दी थी।