scriptसपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के घर हमला ,सीएम योगी से मांगी सुरक्षा | Attack on SP ex Mla Syed Ahmad House in allahabad | Patrika News

सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के घर हमला ,सीएम योगी से मांगी सुरक्षा

locationप्रयागराजPublished: Aug 06, 2018 12:17:55 am

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई सुरक्षा की गुहार

Attack on SP ex Mla Syed Ahmad

SP ex Mla Syed Ahmad

इलाहाबाद :शहर के सविल लाइंस थाना अंतर्गत रहने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के महात्मा गांधी मार्ग स्थित बंगले पर बदमाशों ने हमला बोल दिया।पूर्व विधायक सईद अहमद ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। समाजवादी पार्टी से फूलपुर के पूर्व विधायक रहे सईद अहमद के अनुसार उनके घर पर अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। साथ ही विधायक को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए विधायक को गालियां दी। और उनके घर पर पथराव किया। पूर्व विधायक सैयद अहमद ने बताया कि यह घटना रविवार की सुबह भोर की है।

दरअसल में सईद अहमद का बंगला सविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग पर है।जहां अपने परिवार के साथ रहते है। सईद अहमद ने बताया कि शनिवार की रात शहर के दारागंज क्षेत्र में उनके करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ दारागंज चले गए थे। और वहां से देर रात लगभग 2 बजे वापस अपने घर आए। उसके दो घण्टे बाद सुबह लगभग चार बजे कुछ नकाब पोश लोग विधायक के बंगले का मेन गेट पीट रहे थे। इसकी आवाज सुनकर विधायक अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने गेट पर पत्थर फेंके। गेट के पास लगे लैम्प को तोड़ दिया। कहा की मुकदमो की पैरवी करना छोड़ दो नही तो जान से मार देंगे ।

विधायक ने बताया कि बदमाशों ने घर मे घुसने की कोशिश की।जिस पर वो वापस अपने घर मे आये और पुलिस को सूचित किया।पूर्व विधायक सईद अहमद ने शहर के सिविल लाइन थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तहरीर दी है।सईद अहमद ने बताया कि इसके पहले भी उन पर चार बार जानलेवा हमले किए जा चुके हैं।सईद अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार की लगाई है।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ कार्यवाही कर रहे हैं। ऐसे मैं भरोसा है,कि मुख्यमंत्री उनके और उनके परिवार की सुरक्षा को गम्भीरता से लेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो