scriptजींस पेंट के लिए भाई ने भाई को चाकुओ से गोद कर मार डाला | Big Brother murderd his Brother for jeans | Patrika News

जींस पेंट के लिए भाई ने भाई को चाकुओ से गोद कर मार डाला

locationप्रयागराजPublished: Aug 23, 2018 05:18:21 pm

घर में मचा कोहराम, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

murderd in allahabad

Big Brother

इलाहाबाद :जिले के थरवई थाना क्षेत्र के बहमलपुर गांव में हौरान करने वाली घटना सामने आई है। जब बड़े भाई ने छोटी सी बात पर छोटे भाई को चाकुओ से गोद कर मार डाला।घटना के बाद पुरे गाँव में हडकम्प मचा है।भाई की हैवानित के बाद पुरे घर में कोहराम मच गया है।हत्यारे भाई की तलाश पुलिस लगी ही है।

थरवई थाना क्षेत्र के बहमल पुल गाँव में गुरूवार को दो भाइयो में आपस में लड़ाई हो गई। जब तक घर वाले बीच बचाव करने के लिए आते तब तक भाई ने ही छोटे भाई को चाकुओ से गोद कर मार डाला।जानकारी के अनुसार बहमलपुर गाँव में फूलचन्द्र का परिवार रहता है।फूलचन्द्र को तीन बेटे है जिसमे राजेन्द्र महेंद्र और सुरेन्द्र पुलिस ने बताया की सुरेन्द्र सबसे छोटा है।उसने बुधवार की शाम अपने लिए एक जींस की पेंट खरीदी थी।जिसे पहनने को लेकर दोनों भाइयो में विवाद हो गया।और राजेन्द्र ने छोटे भाई को चाक़ू मार कर हत्या कर दी।

स्थानीय लोगो के मुताबिक़ राजेन्द्र आपराधिक किस्म का है।ट्रेनों में लुट करने के मामले में कई महीने जेल में बंद था।कुछ दिनों पहले ही जेल से छुट कर आया है। मृतक सुरेन्द्र पिता के साथ रहकर काम धंधा करता था। घायल सुरेन्द्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं आरोपी राजेन्द्र मौके से भाग निकला। गांव वालों का कहना है कि आरोपी पहले से ही कई वारदात को अंजाम दे चुका है अभी कुछ दिन पहले ही वह जेल से छुट कर आया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

मौके पर पंहुची पुलिस ने आला क़त्ल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया की चाकू से कई वार सुरेन्द्र के शारीर पर किया गया था। चाकू उसके गर्दन में जा घुसी जिसके बाद उसकी हालत नाजुक हो गई।वही बेटे की मौत पर माँ गहरे सदमे में है।पुरे गाँव के लोगो में बेहद आक्रोश है। गाँव वाले भी आरोपी को तलाशने में लगे है। बताया जा रहा है की आरोपी राजेन्द्र जिसकी उम्र तीस वर्ष है।वह नशे का लती है।मृतक सुरेन्द्र की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो