scriptWeather in UP: फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, किन जिलों में होगा असर? | Big update on weather in UP | Patrika News

Weather in UP: फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, किन जिलों में होगा असर?

locationप्रयागराजPublished: May 29, 2023 07:52:44 am

Submitted by:

Neel Kamal

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। 31 मई तक तेज आंधी-तूफान और बारिश आने की आशंका जताई गई है। यूपी के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

Weather in UP
Weather in UP: 31 मई से पहले यूपी के ज्यादातर हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लें सकता है। आंधी-तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के भी आसार जताए हैं।

यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। महीने के आखिर तक अधिकांश जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। 31 मई तक तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी अंचलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका जताई है।

इसके साथ ही बारिश के भी आसार हैं जबकि पूर्वी स्थानों पर गरज- चमक के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान और सटे हुए पाकिस्तान पर एक चक्रवातीय दबाव भी विकसित हुआ है। इस वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आ रहा है।

सोमवार को सुबह 8.30 बजे से 30 मई की सुबह 8.30 बजे के दरम्यान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी- तूफान और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की सम्भावना ज्यादा है।

जबकि बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, सहारनपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने के आसार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो