scriptइलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत, सपा प्रत्याशी को 180701 वोट से हराया | BJP Candidate Rita Bahuguna Joshi win From Allahabad Seat in 2019 | Patrika News

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत, सपा प्रत्याशी को 180701 वोट से हराया

locationप्रयागराजPublished: May 23, 2019 06:18:01 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल को 180701 वोटों से हराया

Rita Bahuguna Joshi

Rita Bahuguna Joshi

प्रयागराज. इलाहाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने 479071 वोटों से जीत दर्ज की। इन्होंने सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल को 180701 वोटों से हराया। राजेंद्र सिंह पटेल को कुल 298370 मिले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी योगेश शुक्ला को 31426 वोट मिले हैं।

2014 में भी भाजपा को इस सीट पर जीत मिली थी। इलाहाबाद के तहत 2 लोकसभा सीटें आती हैं जिसमें इलाहाबाद के अलावा फुलपूर की सीट भी शामिल है। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर अभी तक 16 बार लोकसभा चुनाव और 3 बार उपचुनाव हुए हैं।
2014 का जनादेश
इलाबाद लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के श्यामा चरण गुप्ता सपा के रेवती रमण सिंह को 62 हजार 9 मतों से मात देकर सांसद चुने गए। बीजेपी के श्यामा चरण गुप्ता को 3,13,772 वोट मिले थे। सपा के रेवती रमण सिंह को 2,51,763 वोट, बसपा की केशरी देवी पटेल को 1,62,073 वोट और कांग्रेस के नंदगोपाल नंदी को 1,02,453 वोट मिले थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो