scriptसमाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद के भाजपा सांसद को दिया टिकट, पाला बदलने की पहले से थी चर्चा | BJP MP Shyama Charan Gupta Became Samajwadi Party Candidate from Banda | Patrika News

समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद के भाजपा सांसद को दिया टिकट, पाला बदलने की पहले से थी चर्चा

locationप्रयागराजPublished: Mar 16, 2019 01:48:41 pm

पिछले काफी समय से भाजपा सांसद के नाराजगी और पाला बदलने की खबरें आ रही थीं।

Shyama Charan Gupta

श्यामा चरण गुप्ता

इलाहाबाद. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये टिकट के ऐलान का सिलसिला लगातार जारी हे। समाजवादी पार्टी ने अपनी नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें इलाहाबाद से भाजपा के सांसद को समाजवादी पार्टी ने अपने पाले में कर लिया है। उन्हें सपा ने इलाहाबाद के बजाय बांदा से लोकसभा टिकट दिया है। बता दें कि श्यामाचरण गुप्ता के पिछले काफी समय से बीजेपी से नाराजगी की खबरें भी आयी थीं।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1106821216357269505?ref_src=twsrc%5Etfw
 

उनके सपा नेता रामगोपाल यादव से इलाहाबाद के एक होटल में मुलाकात की भी खबरें चली थीं। हालांकि उस दौरान इस मुलाकात को पुराने संबंधों के आधार पर शिष्टाचार बताकर अटकलों पर विराम लगा दिया गया था। यहां यह याद रखना भी जरूरी होगा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी लगातार कहते रहे हैं कि भाजपा के कई लोग हमारी पार्टी में आना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी अपनी कैंडिडेट लिस्ट एक बार में न जारी कर लगातार एक-एक और दो-दो या चार-पांच सीटों का ऐलान कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो