scriptप्रयागराज में युवा संसद का आयोजन ,भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दिया गुरु मंत्र | BJP organizes Youth Parliament in Prayagraj | Patrika News

प्रयागराज में युवा संसद का आयोजन ,भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दिया गुरु मंत्र

locationप्रयागराजPublished: Nov 29, 2018 12:51:09 am

भाजपा युवा संसद के जरिये युवाओं को पाले में करने में जुटी

प्रयागराज :आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा को चुनावी फ्रन्ट पर लाने और जोश भरने के लिए मंथन शुरू हो गया है। प्रयागराज में युवा संसद आयोजित की गई। युवा संसद में लोकतंत्र चलाने की सीख देने के लिए पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नीति नियन्ताओं ने सीधा संवाद कायम किया। युवा संसद में आये लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। युवा संसद में भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ ही पंचायत में निर्वाचित युवा पदाधिकारी भी शामिल हुए।

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर यूपी में बड़ी जीत पाने के लिए सियासी जमीन पर काम करने में जुटी है। भाजपा युवाओं को साधने के लिए युवा संसद के जरिये अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी है।भाजपा को बीते चुनाव में देश भर में युवाओं का साथ मिला जिसके चलते भाजपा का प्रंचड बहुमत मिला था । भाजपा युवाओं को अपने पाले में करने की रणनीत से देश भर में आयोजन कर युवाओं को संगठित करने में जुटी है।

प्रयागराज में आयोजित युवा संसद में काशी क्षेत्र के 17 संगठनात्मक जिलों के 25-25 पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। युवा संसद में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी अपने विचार रखे। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा है कि भाजपा का संगठन हमेशा सक्रिय रहता है और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी करती है। उन्होंने कहा है कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच में सेतु के रुप में कार्य करते हैं। इसलिए सरकार की नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में युवा की भूमिका काफी अहम है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो