scriptबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विसंगतियों के कारण हारे चित्रकूट चुनाव, निकाय चुनाव में जीत पक्की | BJP state president said BJP victory over all seats in municipal elect | Patrika News

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विसंगतियों के कारण हारे चित्रकूट चुनाव, निकाय चुनाव में जीत पक्की

locationप्रयागराजPublished: Nov 13, 2017 09:21:47 am

Submitted by:

arun ranjan

अयोध्या में राम मंदिर बनवाना हमारा संकल्प

 BJP state president  Dr Mahendra Nath Pandey

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय

इलाहाबाद. चित्रकूट विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी की इस हार को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कुछ विसंगतियों के कारण चित्रकूट मंे हुए विधानसभा उपचुनाव हम हारे हैं। यूपी में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है और शानदार जीत दर्ज करेगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय रविवार को इलाहाबाद बीजेपी महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता के कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने चित्रकूट हार के बाद प्रदेश के 16 नगर निकायों में बीजेपी की स्थिति के सवाल पर कहा कि प्रदेश में करीब चार करोड़ आठ लाख नगर निकाय के वोटर हैं। जो कि देश के कुछ राज्यों की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा हैं। सभी 16 नगर निकायों में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत है। जिसकी मुख्य वजह बीजेपी का कार्य है।

बीजेपी ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने काम किया है। उन्हांेंने अभिलाषा गुप्ता को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि बीजेपी हमेशा जीतने वाले प्रत्याशी को ही मैदान में उतारती है। उन्होंने अभी तक जो कार्य किया है। उससे उनकी जीत पक्की है। अयोध्या राममंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनवाना हमारा संकल्प है। हम राम मंदिर जरूर बनवाएंगे। ये संकल्प पत्र में भी लिखा गया है। कानून व्यवस्था पर उन्होंने बोला कि प्रदेश में पहले की अपेक्षा कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।

सरकार के कामकाज का परीक्षण सरकार नहीं करती है। बल्कि प्रदेश की जनता परीक्षण करती है। इस अवसर पर उन्हांेने 27 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। जिसे चुनाव बाद प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क, बिजली, जल निकासी, आवारा पशुओं और शौचालय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बस्तियों मंे स्वास्थ्य कैंप लगा कर चेकअप होगा। चिकित्सा की सुविधा दी जाएगी। कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डाॅ.रीता बहुगुणा जोशी, डाॅ. केपी श्रीवास्तव, अशोक बाजपेई, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो