scriptसीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा ,पचास हजार लोग हुए शामिल | BJP takes out tricolor in support of CAA | Patrika News

सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा ,पचास हजार लोग हुए शामिल

locationप्रयागराजPublished: Jan 12, 2020 10:25:21 am

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने किया शिरकत

BJP takes out tricolor in support of CAA

सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा ,पचास हजार लोग हुए शामिल

प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा लेकर सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ निकली। तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम् भारत माता की जय के नारे लगते रहे भाजपा ने यात्रा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होने का दावा किया है। इस तिरंगा यात्रा में आम नागरिकों के साथ भाजपा संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल समेत संघ परिवार के वैचारिक अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केपी इंटर कॉलेज से यात्रा का शुभारंभ हुआ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया यात्रा मेडिकल चौराहे से होते हुए शहर के अलग.अलग हिस्सों में गई यात्रा लगभग 6 किलोमीटर लंबी रेल घंटे में समाप्त होने वाली इस यात्रा में हजारों लोग सम्मिलित होकर भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष लगाते रहे शहर के सभी मंडलों के साथ गंगापार यमुनापार के मंडलों के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

गौरतलब है कि बीते दिनों सीएए के विरोध में देश के अलग.अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए थे जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार के नए कानून का समर्थन किया है। साथ ही भाजपा सीएए को लेकर कार्यकर्ताओं को लोगों के घरों तक भेज रही है जिससे वह सरकार के इस कानून के बारे में स्पष्ट चीजें बता सके।नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों हुए भारी विरोध प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता देश भर में इस कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहें हैं। इस विशाल तिरंगा यात्रा में 100 फिट के तिरंगे के साथ हज़ारों लोग जब निकले तो शहर क़ी सड़कों पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

तिरंगा यात्रा में पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और एमएलसी यज्ञ दत्त शर्मा सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपाई महानगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद केसरवानी सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो